Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Punjab Toll Plaza: पंजाब में 8 टोल प्लाजा महंगे हुए, लाडोवाल टोल पर चार महीने में दूसरी बार बढ़ीं दरें, मंथली पास भी महंगा

Punjab Toll Plaza: पंजाब में 8 टोल प्लाजा महंगे हुए, लाडोवाल टोल पर चार महीने में दूसरी बार बढ़ीं दरें, मंथली पास भी महंगा

पंजाब में 8 टोल प्लाजा महंगे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab Toll Plaza: पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल शुल्क देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्य के 8 टोल प्लाजा की दरों में संशोधन कर दिया है। लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, जिसे प्रदेश के सबसे महंगे टोल प्लाजा में गिना जाता है, चार महीने के भीतर दूसरी बार महंगा हो गया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस फैसले का सीधा असर रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट कंपनियों और व्यावसायिक वाहन चालकों पर पड़ेगा। कार से लेकर मल्टी-एक्सल ट्रकों तक लगभग सभी श्रेणियों के वाहनों के टोल शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।

लाडोवाल टोल पर कार चालकों को अब देने होंगे ₹235

लाडोवाल टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन और अन्य लाइट मोटर व्हीकल (LMV) के लिए सिंगल जर्नी का शुल्क ₹225 से बढ़ाकर ₹235 कर दिया गया है। 24 घंटे के भीतर रिटर्न जर्नी करने पर अब ₹350 का भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2026 को भी कारों के टोल में ₹5 की बढ़ोतरी की गई थी। अब चार महीने के भीतर दूसरी बार शुल्क बढ़ने से वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

विज्ञापन

कमर्शियल और भारी वाहनों पर भी बढ़ा शुल्क

छोटे कमर्शियल वाहन और मिनी बसों के लिए सिंगल जर्नी का शुल्क ₹365 से बढ़ाकर ₹380 कर दिया गया है। दो एक्सल वाली बसों और ट्रकों के लिए अब ₹795 सिंगल और ₹1,190 रिटर्न टोल देना होगा। थ्री-एक्सल कमर्शियल वाहनों का सिंगल टोल ₹865 कर दिया गया है। वहीं मल्टी-एक्सल और भारी निर्माण मशीनरी वाले वाहनों के लिए सिंगल जर्नी शुल्क ₹1,245 तय किया गया है। सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज्ड वाहनों पर सबसे अधिक ₹60 की बढ़ोतरी हुई है और अब उन्हें सिंगल जर्नी के लिए ₹1,515 चुकाने होंगे।

इन टोल प्लाजा पर भी लागू हुई नई दरें

लाडोवाल के अलावा कालाझर, लहराबेगा, कोट करोर, घुलाल, काला टिब्बा, खुइयां सरवर, शेखपुरा और पैंद टोल प्लाजा पर भी नई दरें लागू कर दी गई हैं। इन टोल प्लाजा पर कारों के लिए सिंगल जर्नी शुल्क में ₹5 से ₹10 तक की वृद्धि की गई है, जबकि बसों, ट्रकों और अन्य कमर्शियल वाहनों की दरों में भी संशोधन किया गया है।

टोल दरों में बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना काम या कारोबार के सिलसिले में इन मार्गों से गुजरते हैं। आम वाहन चालकों के लिए मंथली पास की कीमत बढ़कर ₹7,815 हो गई है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों और छोटे कारोबारियों का मासिक खर्च पहले की तुलना में और बढ़ जाएगा।

स्थानीय निवासियों को राहत बरकरार

बढ़ी हुई टोल दरों के बीच स्थानीय लोगों के लिए राहत भी बरकरार रखी गई है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-कमर्शियल वाहन मालिकों का मासिक पास ₹360 पर ही रखा गया है। इसके अलावा लुधियाना में पंजीकृत कमर्शियल वाहनों के लिए भी निर्धारित श्रेणी के अनुसार टोल शुल्क सीमित रखा गया है।

एनएचएआई के अनुसार पंजाब और हरियाणा के 50 से अधिक टोल प्लाजा पर संशोधित दरें लागू की गई हैं। टोल शुल्क में यह संशोधन यूजर फीस की गणना के लिए थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित 1.641 लिंकिंग फैक्टर को फिर से लागू किए जाने के बाद किया गया है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।