Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Ladowal Toll Plaza: लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर फिर बढ़े टोल रेट, 4 महीने में दूसरी बार महंगा हुआ सफर

Ladowal Toll Plaza: लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर फिर बढ़े टोल रेट, 4 महीने में दूसरी बार महंगा हुआ सफर

लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर फिर बढ़े टोल रेट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Ladowal Toll Plaza: पंजाब के लुधियाना स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब पहले से अधिक टोल शुल्क देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने करीब चार महीने के भीतर दूसरी बार टोल दरों में संशोधन किया है और नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। इस बदलाव के बाद कार, जीप और वैन चालकों को सिंगल जर्नी के लिए अब 225 रुपये की जगह 235 रुपये चुकाने होंगे। अप्रैल 2026 में भी कारों के टोल में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और अब इसमें 10 रुपये का अतिरिक्त इजाफा किया गया है।

नई टोल सूची के अनुसार कार, जीप, वैन और अन्य लाइट मोटर व्हीकल के लिए सिंगल जर्नी शुल्क 235 रुपये निर्धारित किया गया है। यदि कोई चालक 24 घंटे के भीतर वापसी करता है तो उसे 350 रुपये का रिटर्न टोल देना होगा। यह बढ़ोतरी उन लोगों पर सीधा असर डालेगी जो रोजाना लुधियाना-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करते हैं।

विज्ञापन

बस, ट्रक और कमर्शियल वाहनों पर भी बढ़ा शुल्क

छोटे कमर्शियल वाहन और मिनी बसों का सिंगल टोल 365 रुपये से बढ़ाकर 380 रुपये कर दिया गया है, जबकि रिटर्न शुल्क 570 रुपये होगा। दो एक्सल वाले बस और ट्रक चालकों को अब 795 रुपये सिंगल जर्नी और 1,190 रुपये रिटर्न शुल्क देना होगा। थ्री-एक्सल कमर्शियल वाहनों का सिंगल टोल 865 रुपये और रिटर्न 1,300 रुपये तय किया गया है।

भारी निर्माण मशीनरी और मल्टी-एक्सल वाहनों का सिंगल टोल 1,245 रुपये कर दिया गया है, जबकि रिटर्न शुल्क 1,865 रुपये होगा। सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज्ड वाहनों के लिए सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई है। इस श्रेणी का सिंगल टोल 1,455 रुपये से बढ़ाकर 1,515 रुपये कर दिया गया है और रिटर्न जर्नी के लिए 2,270 रुपये देने होंगे।

मंथली पास भी हुआ महंगा

रोजाना इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों पर मंथली पास की बढ़ी कीमत का भी असर पड़ेगा। सामान्य वाहनों के लिए मासिक पास अब बढ़कर 7,815 रुपये हो गया है। लगातार बढ़ती टोल दरों से नियमित यात्रियों के मासिक खर्च में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

टोल बढ़ोतरी के बीच 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर-कमर्शियल वाहन मालिकों को राहत दी गई है। उनके मासिक पास की दर 360 रुपये पर ही बरकरार रखी गई है। इसके अलावा लुधियाना में पंजीकृत कमर्शियल वाहनों के लिए भी विशेष श्रेणी के तहत 115 रुपये से 755 रुपये तक की रियायती दरें लागू रहेंगी।

लाडोवाल के अलावा कालाझर, लहराबेगा, कोट करोर, घुलाल, काला टिब्बा, खुइयां सरवर, शेखपुरा और पैंद टोल प्लाजा पर भी टोल शुल्क संशोधित किए गए हैं। कारों के टोल में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि बसों, ट्रकों और अन्य कमर्शियल वाहनों के शुल्क भी नई दरों के अनुसार लागू कर दिए गए हैं।

NHAI ने पंजाब और हरियाणा के 50 से अधिक टोल प्लाजा पर यूजर फीस में संशोधन किया है। प्राधिकरण के अनुसार टोल शुल्क की नई गणना थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित 1.641 लिंकिंग फैक्टर को बहाल करने के बाद की गई है। इसी अपडेटेड टोलिंग फ्रेमवर्क के तहत नई दरें लागू की गई हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।