Breaking News
Karwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायदKarwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद

Punjab Weather Update: पंजाब में 28 जुलाई से लौटेगा मानसून, अमृतसर और लुधियाना समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में 28 जुलाई से लौटेगा मानसून, अमृतसर और लुधियाना समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

गर्मी से मिलेगी राहत! पंजाब में 30 और 31 जुलाई को भी जारी रहेगा यलो अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Punjab Weather Update:  पंजाब के लोगों को जल्द ही उमस और तीखी गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में 28 जुलाई से मानसूनी हवाओं के फिर से सक्रिय होने का अनुमान जताया है। आने वाले चार दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान औसतन तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आ सकती है।

28 और 29 जुलाई को इन 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को राज्य के 13 प्रमुख जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, तरनतारन और नवांशहर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इनके अलावा कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में भी गरज-चमक के साथ तेज मानसूनी बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

सोमवार से शुरू होगा दौर, 30 और 31 को यलो अलर्ट

सोमवार को शुरुआत में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की आशंका है, जबकि बाकी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी। इसके बाद 30 और 31 जुलाई को पूरे राज्य में बारिश की निरंतरता बनी रहेगी, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है पारा

बीते शनिवार को भी पंजाब के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल दिन का तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। बठिंडा 35 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, वहीं गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।