Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Punjab Weather update: पठानकोट में सुबह से मूसलाधार बारिश, शिमला पहाड़ी से सड़कों पर आया पानी, पंजाब में येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather update: पठानकोट में सुबह से मूसलाधार बारिश, शिमला पहाड़ी से सड़कों पर आया पानी, पंजाब में येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather update: पठानकोट में सुबह से मूसलाधार बारिश, शिमला पहाड़ी से सड़कों पर आया पानी, पंजाब में येलो अलर्ट जारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Punjab Weather update: पंजाब के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सरहदी जिले पठानकोट में सोमवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया।

तेज बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया और पठानकोट नगर निगम के ठीक सामने शिमला पहाड़ी से पानी का तेज बहाव नीचे सड़कों की तरफ आता दिखा। हालांकि, इस खराब मौसम और बरसते पानी के बीच भी स्थानीय लोगों की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। गांधी चौक से निकली पारंपरिक प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 3 और 4 अगस्त को पंजाब के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। बिगड़ते मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों में जाने से परहेज करें।

बठिंडा में पारा 36.5 डिग्री पार, उमस से बेहाल हुए लोग

पठानकोट और आसपास के इलाकों को छोड़ दें तो बीते 24 घंटों में पंजाब के बाकी हिस्से उमस भरी गर्मी से तपते रहे। मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। बीते दिन बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अन्य बड़े शहरों का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। पटियाला में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, अमृतसर में 35.1 डिग्री और लुधियाना में 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में भी रविवार को दिन का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। हालांकि, इस बीच नंगल में 22.5 मिमी और बरनाला में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई, लेकिन ज्यादातर इलाकों में सूखा और पसीने छुड़ाने वाला मौसम ही बना रहा।

5-6 अगस्त को भी बरसेंगे बादल, तापमान गिरने से मिलेगी राहत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो दिनों की बारिश से राज्य के तापमान में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को काफी दिनों से परेशान कर रही चिपचिपी उमस से पक्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 और 6 अगस्त को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने सतर्क किया है कि भले ही 5 अगस्त के बाद अति-भारी बारिश के आसार थोड़े कम हैं, लेकिन निचले इलाकों में पानी भरने और सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने का खतरा बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखकर ही अपने सफर की योजना बनाएं और बेवजह की यात्रा से बचें।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।