Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Rajound Shop Theft: राजौंद में खाकी को चुनौती, चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को खंगाला, लाखों की चपत

Rajound Shop Theft: राजौंद में खाकी को चुनौती, चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को खंगाला, लाखों की चपत

राजौंद बाजार में दोहरी चोरी से सनसनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: नरेश पुहाल,राजौंद

Rajound Shop Theft: हरियाणा के कैथल जिले के अंतर्गत आने वाले राजौंद कस्बे में इन दिनों सुरक्षा के दावों की हवा निकलती दिखाई दे रही है। यहां बेखौफ हो चुके शातिर चोरों ने पुलिसिया गश्त को धता बताते हुए रविवार की रात एक के बाद एक दो दुकानों को अपना निशाना बना डाला। चोरों ने दोनों दुकानों के शटर और ताले कटर या भारी हथियार से काटकर करीब पौने दो लाख रुपये के नुकसान को अंजाम दिया। सुबह जब इस दोहरी चोरी की भनक बाजार में लगी, तो स्थानीय दुकानदारों और व्यापार मंडल से जुड़े लोगों का गुस्सा भड़क उठा। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार और रिहायशी इलाकों के मुहाने पर हुई इस वारदात ने पुलिस की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

डेयरी का शटर उखाड़कर गल्ला किया साफ, दूसरी दुकान से कीमती सामान गायब

विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए दो दुकानदार ने बताया चोरी की पहली वारदात एक स्थानीय डेयरी पर हुई। बीरबांगड़ा गांव के रहने वाले पीड़ित दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि वह हर दिन की तरह अपनी दुकान मंगल (बंद) करके घर लौटे थे। सुबह जब वे वापस आए, तो दुकान के सामने का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान का शटर आंशिक रूप से उठा हुआ था और ताले जमीन पर टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो गल्ले की दराज टूटी थी और उसमें रखी 25 हजार रुपये की नकदी गायब थी।

चोरों ने इसी रात दूसरी बड़ी सेंधमारी ढांडा खेड़ी के निवासी सत्यवान की दुकान में की। चोरों ने इस दुकान से नकदी के बजाय वहां रखे कीमती सामान पर फोकस किया और करीब डेढ़ लाख रुपये की इन्वेंट्री बटोरकर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब राहगीरों ने दुकान के ताले टूटे देखे, तब जाकर पीड़ित मालिक और पुलिस को भनक लगी।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

वारदात की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले ‘डायल 112’ की पीसीआर गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद राजौंद थाना पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। तफ्तीश को वैज्ञानिक अमलीजामा पहनाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने शटर, गल्ले और काउंटर्स से उंगलियों के निशान और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए। हालांकि, इस दौरान जांच के लिए पहुंचे पुलिस कर्मचारी एचसी आशीष की सुस्त कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों में असंतोष दिखा, क्योंकि उन्होंने घटना की प्राथमिक जानकारी साझा करने में टालमटोल की।

उधर, मामले की कमान संभालते हुए राजौंद थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस की टीमें बाजार और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया गया है और जल्द ही इस गैंग का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।

यह भी पढ़ें–Nilokheri News: भाटिया सेवा मंच ट्रस्ट ने लगाया फ्री मेडिकल कैंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।