Breaking News
Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNarnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियम

Rewari : अस्पताल गई थी मां, पड़ोसी ने भरोसे का किया कत्ल, रेवाड़ी के कसोला थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दरिंदगी

Rewari : अस्पताल गई थी मां, पड़ोसी ने भरोसे का किया कत्ल, रेवाड़ी के कसोला थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दरिंदगी

प्रतीकात्मक फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari : रेवाड़ी जिले के कसोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। अस्पताल जा रहे एक प्रवासी मजदूर दंपति द्वारा भरोसे पर अपनी चार साल की मासूम बच्ची को पड़ोसी युवक के पास छोड़ना भारी पड़ गया।

आरोप है कि पड़ोसी कंपनी कर्मी ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार कसोला थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। इसी पड़ोस में मध्यप्रदेश के सागर जिले का रहने वाला 21 वर्षीय युवक भी किराए के कमरे पर रहता था और बावल की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

मंगलवार शाम को बच्ची की मां अपनी चार साल की बेटी को कुछ देर के लिए पड़ोसी युवक के पास सुरक्षित छोड़कर पास के अस्पताल में दवाई लेने गई थी।

जब महिला दवा लेकर देर शाम वापस लौटी, तो उसने पड़ोसी के कमरे का मंजर देखकर दंग रह गई। उसकी मासूम बेटी कमरे में बदहाल और अचेत अवस्था में पड़ी थी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

बच्ची की इस दयनीय हालत को देखकर सहमी मां ने तुरंत अपने पति और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मासूम का मेडिकल मुआयना कराकर उसकी हालत पर नजर बनाए रखी है, वहीं फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

यह भी देखें – रेवाड़ी में जन्माष्टमी उत्सव पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो गाड़ी जब्त

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।