Breaking News
Bhiwani News: भिवानी के लोहारू में दर्दनाक हादसा, पेड़ से लटका मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहींउत्तराखंड में गैरसैंण में विधानसभा सत्र के बीच बवाल, कांग्रेस ने बैरिकेडिंग तोड़ी; गोदियाल-माहरा जंगल के रास्ते निकलेकुल्लू दशहरा में सतिंदर सरताज ने बिखेरा अपना जादू, खचाखच भरा कला केंद्र; आज लंका दहन के साथ समापनSRK King Movie: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का खूंखार पोस्टर रिलीज, हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब लिए आए नजरकरवा चौथ के कलश में जल के अलावा क्या रखें? जानें सिक्का, चावल और सुपारी का महत्वBhiwani News: भिवानी के लोहारू में दर्दनाक हादसा, पेड़ से लटका मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहींउत्तराखंड में गैरसैंण में विधानसभा सत्र के बीच बवाल, कांग्रेस ने बैरिकेडिंग तोड़ी; गोदियाल-माहरा जंगल के रास्ते निकलेकुल्लू दशहरा में सतिंदर सरताज ने बिखेरा अपना जादू, खचाखच भरा कला केंद्र; आज लंका दहन के साथ समापनSRK King Movie: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का खूंखार पोस्टर रिलीज, हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब लिए आए नजरकरवा चौथ के कलश में जल के अलावा क्या रखें? जानें सिक्का, चावल और सुपारी का महत्व

Rewari : रेवाड़ी में नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

Rewari : रेवाड़ी में नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

प्रतीकात्मक फोटो ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari : रेवाड़ी जिले के जाटूसाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेरली खुर्द गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक मामला सामने आया, जहां एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद कोसली डीएसपी और जाटूसाना थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 

मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमित तंवर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के ढाणी संपत का रहने वाला था और वर्तमान में बेरली खुर्द गांव में किसी व्यक्ति के यहां काम करता था। उसका शव बेरली खुर्द से चौकी नंबर-2 की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित खेतों में मिला।

सुसाइड नोट में लगाए गए गंभीर आरोप

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस सुसाइड नोट में युवक ने गांव के ही तीन लोगों पर पैसे न चुकाने और उनके साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और मौत के वास्तविक कारणों की पुख्ता पुष्टि गहन जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

यह भी देखें –  महेंद्रगढ़ जिला पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान, नारनौल में 376 पेटी शराब बरामद

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।