Breaking News
Sonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायल

Road Accident: कैथल में दर्दनाक हादसा, खरकां मोड़ पर पल्लेदार को कार ने मारी टक्कर, टांग के हुए चार टुकड़े

Road Accident: कैथल में दर्दनाक हादसा, खरकां मोड़ पर पल्लेदार को कार ने मारी टक्कर, टांग के हुए चार टुकड़े

Road Accident: कैथल में दर्दनाक हादसा, खरकां मोड़ पर पल्लेदार को कार ने मारी टक्कर, टांग के हुए चार टुकड़े

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Road Accident: कैथल। देर रात सड़कों पर दौड़ते अंधाधुंध रफ्तार के वाहनों ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को ग्रहण लगा दिया है। कैथल के गुहला चीका क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव दुसेरपुर के नजदीक एक बेलगाम कार ने बाइक सवार व्यक्ति को इस कदर रौंदा कि उसकी दाईं टांग के चार टुकड़े हो गए। चीख-पुकार और सन्नाटे के बीच आरोपी चालक इंसानियत को ताक पर रखकर घायल को तड़पता हुआ छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गया।

हाड़तोड़ मेहनत के बाद घर लौट रहा था भाना राम

विज्ञापन

गुहला थाना में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, दुसेरपुर निवासी भाना राम स्थानीय अनाज मंडी में पल्लेदारी (मजदूरी) का काम करता है। रोज की तरह वह देर रात करीब 11 बजे अपनी हाड़तोड़ मेहनत खत्म कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट रहा था। वह दिनभर की थकान के बाद अपनों के बीच पहुंचने ही वाला था कि खरकां मोड़ के समीप सामने से काल बनकर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही भाना राम हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। कार का पहिया या बंपर उसकी टांग को इस कदर कुचल गया कि अंदरूनी हड्डियां चार अलग-अलग हिस्सों में टूट गईं।

बेबसी का आलम: खून से लथपथ पिता ने बेटे को किया फोन

हादसे के बाद जब होश आया तो भाना राम दर्द से तड़प रहा था और हिलने-डुलने की स्थिति में नहीं था। सुनसान सड़क पर कोई फरिश्ता न देख उसने हिम्मत जुटाई और जेब से मोबाइल निकालकर अपने बेटे देशपाल को इस अनहोनी की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ भाना राम को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए।

वहां मौजूद डॉक्टरों ने एक्स-रे और प्राथमिक जांच के बाद पाया कि चोटें बेहद गंभीर हैं और अत्यधिक खून बह चुका है। बिना वक्त गंवाए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए राजेंद्रा अस्पताल, पटियाला (पंजाब) के लिए रेफर कर दिया, जहां इस वक्त वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी (CCTV) फुटेज

मजदूर परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी रोजी-रोटी छीनने वाले और इस तरह बेरहमी से टक्कर मारकर भागने वाले कार चालक को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए।

मामले की तफ्तीश कर रहे गुहला थाना के जांच अधिकारी सनेष कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब खरकां मोड़ और दुसेरपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उस संदेहास्पद कार के नंबर का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया जाएगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।