Breaking News
Haryana Health News: हरियाणा में अब एक क्लिक पर मिलेंगे सरकारी अस्पताल, GIS तकनीक से बन रहा डिजिटल मैपचंडीगढ़ में दिवाली स्टॉल परमिशन के नाम पर ठगी, सेक्टर-22 में मिलीं नगर निगम की फर्जी पर्चियांYamunanagar Road Accident: यमुनानगर में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 6 साल की मासूम की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग घायलKaithal Road Accident News: कैथल में रफ्तार का कहर, पति को खेत में चार्जर देकर लौट रही महिला को बाइक सवार ने रौंदा, टांग टूटीHaryana Politics: पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन छोड़ निकले भूपेंद्र हुड्डा, होर्डिंग्स पर फोटो न होने से भड़केHaryana Health News: हरियाणा में अब एक क्लिक पर मिलेंगे सरकारी अस्पताल, GIS तकनीक से बन रहा डिजिटल मैपचंडीगढ़ में दिवाली स्टॉल परमिशन के नाम पर ठगी, सेक्टर-22 में मिलीं नगर निगम की फर्जी पर्चियांYamunanagar Road Accident: यमुनानगर में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 6 साल की मासूम की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग घायलKaithal Road Accident News: कैथल में रफ्तार का कहर, पति को खेत में चार्जर देकर लौट रही महिला को बाइक सवार ने रौंदा, टांग टूटीHaryana Politics: पंचकूला में जनप्रतिनिधि सम्मेलन छोड़ निकले भूपेंद्र हुड्डा, होर्डिंग्स पर फोटो न होने से भड़के

Rohtak Crime: रोहतक प्ले स्कूल मामला, 4 साल की बच्ची से बैड टच पर रेप का केस दर्ज, CCTV में दिखा 5वीं का छात्र

Rohtak Crime: रोहतक प्ले स्कूल मामला, 4 साल की बच्ची से बैड टच पर रेप का केस दर्ज, CCTV में दिखा 5वीं का छात्र

रोहतक प्ले स्कूल मामला, 4 साल की बच्ची से बैड टच पर रेप का केस दर्ज, CCTV में दिखा 5वीं का छात्र

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak Crime: रोहतक जिले के लाखनमाजरा क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट प्ले स्कूल से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुई गलत हरकत के बाद पुलिस ने पोक्सो और रेप की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के गुप्तांग पर चोट और रेडनेस के निशान मिलने के बाद रोहतक पीजीआई (PGI) के डॉक्टरों ने एमएलआर काटकर स्थानीय पुलिस को इसकी आधिकारिक सूचना दी। घटना के बाद से ही पीड़िता बच्ची बेहद घबराई हुई और सहमी हुई है।

ड्रेस बदलते वक्त मां को दिखा निशान, बच्ची ने टॉयलेट की तरफ इशारा कर बताई आपबीती

विज्ञापन

घटनाक्रम का खुलासा तब हुआ जब 15 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची स्कूल बस से घर लौटी। घर पर जब मां ने बच्ची के कपड़े बदले, तो गुप्तांग पर लालपन और चोट के निशान देखकर उनके पैर तले जमीन खिसक गई। प्यार से पूछने पर मासूम ने स्कूल में एक बड़े लड़के द्वारा गलत काम किए जाने की बात कही।

अगले ही दिन यानी 16 सितंबर को परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से शिकायत की। हालांकि आरोप है कि प्रिंसिपल ने पहले मामले को टालने की कोशिश की, लेकिन तभी बच्ची अपनी मां का हाथ पकड़कर सीधे स्कूल के टॉयलेट की ओर ले गई और पूरी बात बताई।

प्राइवेट अस्पताल से PGI रेफर, डॉक्टरों ने कहा— ‘मामला कुछ दिन पुराना पर गलत हुआ है’

परिजनों की घबराहट को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची की हालत जांचकर तुरंत रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में गहन चिकित्सीय जांच के बाद डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि बच्ची के साथ गलत हरकत हुई है, हालांकि यह मामला बिल्कुल ताजा न होकर कुछ दिन पुराना प्रतीत होता है।

अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद 17 सितंबर को परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। माहौल बिगड़ता देख भिवानी/रोहतक पुलिस प्रशासन हरकत में आया और खुद एसपी लाखनमाजरा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

CCTV खंगालने पर सामने आया 5वीं के छात्र का सुराग, पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा

पुलिस की मौजूदगी में जब सुबह से शाम तक स्कूल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, तो एक चौंकाने वाली फुटेज सामने आई। फुटेज में 5वीं कक्षा का एक छात्र पीड़िता की क्लास में दाखिल होता दिखा, जो मासूम के पास करीब आधे घंटे तक बैठा रहा। लाखनमाजरा थाना एसएचओ अनिल ने पुष्टि की है कि मेडिकल ओपिनियन के आधार पर रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब स्कूल स्टाफ के साथ-साथ फुटेज में दिख रहे छात्र से भी नियमानुसार पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। देर रात परिजन बच्ची को पीजीआई से डिस्चार्ज करवाकर घर ले गए हैं और पुलिस उसके सामान्य होने का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ें– Diler Kharkiya News: भिवानी में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, अमेरिका बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।