Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rohtak News: रोहतक के मदीना में बड़ी चोरी, बंद मकान के ताले तोड़कर 1.90 लाख नकद और सोने के जेवर पार

Rohtak News: रोहतक के मदीना में बड़ी चोरी, बंद मकान के ताले तोड़कर 1.90 लाख नकद और सोने के जेवर पार

रोहतक के मदीना में बड़ी चोरी, बंद मकान के ताले तोड़कर 1.90 लाख नकद और सोने के जेवर पार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News : रोहतक जिले के मदीना गांव में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त के दावों की हवा निकाल दी है। गांव में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने मुख्य दरवाजे के ताले चटकाए और अंदर रखी 1.90 लाख रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला अपने बच्चों के साथ चंडीगढ़ से वापस घर पहुंची।

चंडीगढ़ गया था परिवार, शाम को लौटी तो टूटे मिले ताले

विज्ञापन

मदीना निवासी पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। बीते 11 सितंबर को वह किसी जरूरी काम के सिलसिले में परिवार के साथ चंडीगढ़ गई हुई थीं। शाम करीब सवा छह बजे जब वे वापस घर पहुंचीं, तो मुख्य गेट और अंदर के कमरों के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए।

आलमारी से नकदी और सोने की चेन-अंगूठियां गायब, पुलिस जांच में जुटी

आनन-फानन में जब पिंकी ने घर के अंदर जाकर सामान की पड़ताल की, तो आलमारी और तिजोरी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर आलमारी में रखे 1.90 लाख रुपये नकद, सोने की तीन अंगूठियां और दो सोने की चेन समेटकर रफूचक्कर हो चुके थे। पीड़िता ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के रास्तों और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह को ट्रेस कर चोरी हुआ माल बरामद कर लिया जाएगा।Rohtak News: रोहतक के मदीना में बड़ी चोरी: बंद मकान के ताले तोड़कर 1.90 लाख नकद और सोने के जेवर पार

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।