Breaking News
Haryana guest teacher news: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पक्का नहीं होंगे हरियाणा के गेस्ट टीचर, सरकार ने जारी किया स्पीकिंग ऑर्डरदिवाली पर मेयर और कमिश्नर की अपील, पटाखों से बरतें सावधानी; बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने देंYamunanagar Sarpanch News: आशा वर्कर रहते लड़ा सरपंच का चुनाव, यमुनानगर की सरपंच को मंडल आयुक्त से भी नहीं मिली राहतKurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारेंचंडीगढ़ मैराथन का मैस्कट ‘सीआईएमआई’ लॉन्च, 10 हजार धावकों के दौड़ने की उम्मीदHaryana guest teacher news: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पक्का नहीं होंगे हरियाणा के गेस्ट टीचर, सरकार ने जारी किया स्पीकिंग ऑर्डरदिवाली पर मेयर और कमिश्नर की अपील, पटाखों से बरतें सावधानी; बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने देंYamunanagar Sarpanch News: आशा वर्कर रहते लड़ा सरपंच का चुनाव, यमुनानगर की सरपंच को मंडल आयुक्त से भी नहीं मिली राहतKurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारेंचंडीगढ़ मैराथन का मैस्कट ‘सीआईएमआई’ लॉन्च, 10 हजार धावकों के दौड़ने की उम्मीद

Rohtak News: महम के भराण गांव में खूनी खेल, जमीन के विवाद में 48 साल के किसान की पीट-पीटकर हत्या

Rohtak News: महम के भराण गांव में खूनी खेल, जमीन के विवाद में 48 साल के किसान की पीट-पीटकर हत्या

महम के भराण गांव में खूनी खेल, जमीन के विवाद में 48 साल के किसान की पीट-पीटकर हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: रोहतक जिले के ऐतिहासिक महम चौबीसी (Bharand Village Meham) क्षेत्र के गांव भराण में रविवार रात खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। यहां जमीन की खेवट को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद में 48 वर्षीय किसान संजय की उनके ही रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या (Farmer Murdered In rohtak) कर दी।

गंभीर रूप से घायल संजय ने रोहतक पीजीआई (PGI) में इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची महम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पीड़ित परिवार की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

सवा नौ बजे गली में कहासुनी, फिर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े आरोपी

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, मृतक संजय और आरोपी कर्मबीर एक ही कुनबे से ताल्लुक रखते हैं। दोनों पक्षों के बीच खेत की जमीन की खेवट को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी।

रविवार रात करीब सवा नौ बजे इसी बात को लेकर गली में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गया। प्रत्यक्षदर्शी नवीन के मुताबिक कर्मवीर, रमेश, सन्नी और उनके दो अन्य साथियों ने संजय को घेरकर बेदर्दी से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन बाहर आए, संजय अधमरा होकर जमीन पर गिर चुका था।

सितंबर में रोहतक में 5वीं हत्या, अपराध ग्राफ बढ़ने से लोगों में दहशत

इस वारदात ने जिले में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अकेले सितंबर के महीने में ही रोहतक में हत्या की यह पांचवीं घटना है। इससे पहले ब्राह्मणवास गांव में कलयुगी बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद मदीना में यूपी के टैक्सी चालक की लूट के बाद लाश जला दी गई। वहीं महम के पार्क में जन्मदिन मना रहे 17 साल के अरमान की चाकू मारकर हत्या और निडाना में पैसे के लेनदेन में किसान का कत्ल कर दिया गया था। अब भराण गांव की इस घटना ने ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही महम थाना पुलिस (Meham Police Action) की टीम ने वारदात स्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। वहीं सोमवार को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें– Sonipat Dairy Fire: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में महावीर डेयरी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची इमारत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।