Breaking News
दिवाली पर पटाखे जलाते समय न करें ये गलतियां, PGI चंडीगढ़ ने जारी की एडवाइजरीKaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्जदिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- अमीरों की गाड़ियों पर भी ध्यान देंHaryana DA Hike News: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ताएक्स-अग्निवीरों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला, उम्र में 5 साल तक की छूटदिवाली पर पटाखे जलाते समय न करें ये गलतियां, PGI चंडीगढ़ ने जारी की एडवाइजरीKaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्जदिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- अमीरों की गाड़ियों पर भी ध्यान देंHaryana DA Hike News: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ताएक्स-अग्निवीरों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला, उम्र में 5 साल तक की छूट

Rohtak News: रोहतक में इंस्टाग्राम दोस्ती का खौफनाक अंत, जन्मदिन पर 17 साल के अरमान की चाकू गोदकर हत्या

Rohtak News: रोहतक में इंस्टाग्राम दोस्ती का खौफनाक अंत, जन्मदिन पर 17 साल के अरमान की चाकू गोदकर हत्या

रोहतक में इंस्टाग्राम दोस्ती का खौफनाक अंत, जन्मदिन पर 17 साल के अरमान की चाकू गोदकर हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Huda Park Meham Crime Rohtak News: रोहतक जिले के महम स्थित हुडा सिटी पार्क में बीते दिनों हुई 17 वर्षीय छात्र अरमान की निर्मम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महज इंस्टाग्राम की दोस्ती और रंजिश के चलते इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया था। नीट  की तैयारी कर रहे होनहार छात्र अरमान को उसके जन्मदिन के ही दिन धोखे से पार्क में बुलाया गया और ऑनलाइन मंगवाए गए चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। महम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

नीट की कोचिंग ले रहा था अरमान, इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात

विज्ञापन

निंदाना खास गाँव का रहने वाला अरमान (17) 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजस्थान के केरू में अपनी बड़ी बहन के पास रहकर डॉक्टर बनने के लिए कोचिंग ले रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान मोखरा गाँव की एक लड़की से हुई। दोनों के बीच अक्सर ऑनलाइन बातें होने लगीं। जब इस बात की भनक लड़की के भाई को लगी, तो उसने अरमान से संपर्क कर बातचीत बंद करने को कहा और उसे आमने-सामने मिलने के लिए बुलाया।

जन्मदिन पर गाँव आया और पार्क में बिछा दिया मौत का जाल

पूछताछ में सामने आया कि अरमान (Arman) ने 15 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर राजस्थान से गाँव आने की बात कही थी। इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की के भाई ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर अरमान को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। आरोपियों ने वारदात से ठीक पहले ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से एक चाकू बुक किया, जिसकी डिलीवरी उन्हें वारदात की सुबह ही मिली थी। 15 सितंबर को अरमान जैसे ही इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत के मुताबिक लड़की से मिलने हुडा सिटी पार्क पहुंचा, आरोपी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे।

फोटो देखकर की पहचान, मना करने पर चाकुओं से गोदा

चूंकि आरोपी अरमान को व्यक्तिगत रूप से नहीं पहचानते थे, इसलिए उन्होंने (Instagram) इंस्टाग्राम प्रोफाइल की फोटो देखकर पार्क में उसकी पहचान की। पहले तो दोनों ने अरमान को लड़की से दूर रहने की हिदायत दी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो आरोपियों ने ऑनलाइन मंगाए गए नए चाकू और एक पुराने जंग लगे चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अरमान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और आरोपी फरार हो गए।

दोनों आरोपी जूवेनाइल कोर्ट में पेश, हथियार बरामदगी की कोशिश

महम थाना प्रभारी  सतपाल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर Juvenile Justice Board (बाल न्यायालय) के समक्ष पेश किया है। प्राथमिक पूछताछ पूरी हो चुकी है और हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकुओं की बरामदगी के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Diler Kharkiya News: भिवानी में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, अमेरिका बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।