Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rohtak News: रोहतक के निडाना में खूनी खेल, पैसों की रंजिश में मोबाइल दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

Rohtak News: रोहतक के निडाना में खूनी खेल, पैसों की रंजिश में मोबाइल दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

रोहतक के निडाना में खूनी खेल, पैसों की रंजिश में मोबाइल दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: रोहतक के निडाना गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहा मनमुटाव इस कदर खूनी मोड़ ले लेगा, किसी ने सोचा न था। गांव में ही मोबाइल की दुकान चलाने वाले 45 वर्षीय मनदीप की लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाए गए मनदीप ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

समर गोपालपुर नहर के पास घेरा, खेतों में अधमरा छोड़कर भागे हमलावर

विज्ञापन

मृतक की पहचान जयदेव के बेटे मनदीप के रूप में हुई है। रोजाना की तरह मनदीप शाम के समय समर गोपालपुर नहर के पास अपने खेतों की तरफ गए हुए थे। वहीं पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही लक्ष्य और हन्नी ने उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर मनदीप का इन दोनों युवकों से काफी समय से विवाद चल रहा था।

बातचीत के दौरान बहस बढ़ी तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मनदीप पर हमला बोल दिया। जान से मारने की नीयत से किए गए इस हमले में मनदीप वहीं खेतों में बदहवास होकर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी उन्हें मरा समझकर भाग निकले।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों की शिकायत पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना की भनक लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान मनदीप को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल लेकर भागे। मनदीप के भाई कुलदीप के मुताबिक डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन देर रात करीब 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

अस्पताल से आई सूचना के बाद सदर थाना पुलिस एक्टिव हुई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर गांव के ही लक्ष्य और हन्नी के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही दोनों सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।