Breaking News
Kajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार

Rohtak News: रोहतक में पुलिस का बड़ा एक्शन, मछली के दाने की बोरियों से निकला 1.10 करोड़ का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

Rohtak News: रोहतक में पुलिस का बड़ा एक्शन, मछली के दाने की बोरियों से निकला 1.10 करोड़ का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

रोहतक एसपी गौरव राजपुरोहित का खुलासा: 221 किलो गांजे के साथ पकड़े गए 3 आरोपी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Rohtak News: हरियाणा में नशे के अवैध नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहतक पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से कलानौर क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक ट्रक से करीब 221 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से पुलिस ने तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को दबोच लिया है।

एसपी गौरव राजपुरोहित ने पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि नारकोटिक्स विभाग के एसआई मनोज कुमार की टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि अंतरराज्यीय तस्करों का एक गिरोह भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप लेकर कलानौर के रास्ते हरियाणा में दाखिल होने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर उसकी गहन तलाशी ली।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से जुड़ा तस्करी का नेटवर्क, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने बेहद शातिराना तरीका अपनाया था। उन्होंने ट्रक के भीतर ‘फिश फीड’ (मछली के दाने) की बोरियां भर रखी थीं और उनके बीच में गांजे के बंडल छिपा दिए थे। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने बोरियों को हटाकर जब जांच की, तो तस्करों की पूरी चालाकी धरी की धरी रह गई।

पूछताछ में सामने आया है कि नशे की यह बड़ी खेप छत्तीसगढ़ से लाई जा रही थी और इसे रोहतक समेत हरियाणा के अलग-अलग जिलों में छोटे नशा तस्करों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कलानौर थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कप्तान गौरव राजपुरोहित ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे सिंडिकेट के मुख्य सरगना और हरियाणा में मौजूद उनके लोकल संपर्कों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

ये भी पढ़े- हरियाली तीज से पहले चुन लें अपनी पसंदीदा मेहंदी डिजाइन, मिलेगा रॉयल लुक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।