September 22, 2026

Rohtak News: रोहतक सावन हत्याकांड-पीड़ित परिवार को जान का खतरा, पिता ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार

0
Rohtak News: रोहतक सावन हत्याकांड- पीड़ित परिवार को जान का खतरा, पिता ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार

रोहतक सावन हत्याकांड- पीड़ित परिवार को जान का खतरा, पिता ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक शहर के चर्चित सावन हत्याकांड में नया विवाद खड़ा हो गया है। पाड़ा मोहल्ला (Pada Mohalla Rohtak) निवासी 27 वर्षीय सावन की नृशंस हत्या के बाद अब उनके पीड़ित परिवार को अपनी जान का खतरा सता रहा है। मृतक सावन के पिता ने रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी और उनके हिमायती केस को कमजोर करने की नीयत से परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रच रहे हैं।

24 जनवरी को चाकू गोदकर की गई थी हत्या

रोहतक के पाड़ा मोहल्ले में बीती 24 जनवरी 2026 को सावन नामक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस (Purani Sabzi Mandi Thana Rohtak) ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आशु, शिवम, रविंद्र, सुरेंद्र, बिजेंद्र, चांद, निहाल, शंकर, रितिक, नवीन, फाटा, दीपक, चिराग और अभिषेक समेत कई अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी इस समय कानूनी शिकंजे में हैं, लेकिन उनके करीबी परिजनों पर दबाव बनाने में जुटे हैं।

“मोहल्ले वालों ने सबूत न दिए होते तो हमें फंसा देते”: पिता का छलका दर्द

मृतक सावन के पिता सुभाष ने पुलिस कप्तान को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों का किसी अन्य गुट के साथ झगड़ा हुआ था, लेकिन वे उस मामले में सावन के भाइयों और भतीजों का नाम जबरन घसीटना चाहते हैं। सुभाष (Subhash Sawan Rohtak) का कहना है कि आरोपी सुरेंद्र के हाथ में वारदात के वक्त भाला था, जिसे अब केवल डंडा बताकर मामले को हल्का करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में सच साफ दिख रहा है। अगर मोहल्ले के लोग उनके समर्थन में न आते तो आरोपी अब तक उन पर फर्जी केस दर्ज करवा चुके होते।

इलाके में नशे के अवैध कारोबार का लगाया आरोप

एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए सुभाष ने यह भी आरोप लगाया कि सावन की जान (Rohtak Murder Incident)लेने वाले आरोपी इलाके में लंबे समय से अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। पूरा पाड़ा मोहल्ला इनके इस काले कारोबार से त्रस्त है और आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। खौफ के कारण कोई खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed