Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rohtak Nidana Murder: रोहतक में मंदीप हत्याकांड में नया मोड़, हत्यारोपी भाइयों की मां ने निगला ज़हर, PGI में भर्ती

Rohtak Nidana Murder: रोहतक में मंदीप हत्याकांड में नया मोड़, हत्यारोपी भाइयों की मां ने निगला ज़हर, PGI में भर्ती

रोहतक में मंदीप हत्याकांड में नया मोड़, हत्यारोपी भाइयों की मां ने निगला ज़हर, PGI में भर्ती

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak Nidana Murder: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव निडाना में 15 सितंबर की रात हुए मंदीप हत्याकांड में अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंदीप की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी दो भाइयों—लक्ष्य और हन्नी—की मां देवकी ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की है। जैसे ही महिला की तबीयत बिगड़ी, घर में हड़कंप मच गया और परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले गए, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

पैसों के विवाद में अधमरा कर भागे थे आरोपी

विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक, गांव में मोबाइल की दुकान चलाने वाले 45 वर्षीय मंदीप (पुत्र जयदेव) का गांव के ही रहने वाले दो भाइयों लक्ष्य और हन्नी के साथ पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। 15 सितंबर की रात आरोपियों ने मंदीप को समरगोपालपुर गांव के खेतों में घेर लिया और लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मंदीप को अधमरी हालत में छोड़कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। परिजनों ने मंदीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां देर रात करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया था।

बेटों का नाम आते ही घबराई मां ने खाया ज़हर

मंदीप की मौत के बाद जब गांव में तनाव फैला और पुलिस तफ्तीश में लक्ष्य व हन्नी का नाम मुख्य आरोपियों के रूप में आया, तो उनकी मां देवकी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। सामाजिक बदनामी और पुलिस कार्रवाई के खौफ से घबराकर उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ गई और उन्हें तुरंत पीजीआई रोहतक पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस कर रही मामले की तफ्तीश

घटना की सूचना मिलते ही बहुअकबरपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर और फिर पीजीआई पहुंची। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी (SHO) जसबीर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि निडाना गांव की एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिली थी। महिला मंदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की मां है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें–Rohtak News: रोहतक में खाकी के सामने गुंडागर्दी, नेकीराम कॉलेज के बाहर लाठी-डंडे चले, तमाशा देखती रही पीसीआर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।