Breaking News
Narnaul : स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदनIndian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मददTTE Tablet Viral Video: चलती ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा! हाथ से छीन लिया टिकट चेकिंग वाला टैब, देखें वायरल वीडियोKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में किरमच नहर से मिला लापता बबलू का शव, 6 दिन बाद परिजनों की उम्मीदें टूटींNarnaul : स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदनIndian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मददTTE Tablet Viral Video: चलती ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा! हाथ से छीन लिया टिकट चेकिंग वाला टैब, देखें वायरल वीडियोKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में किरमच नहर से मिला लापता बबलू का शव, 6 दिन बाद परिजनों की उम्मीदें टूटीं

Sangrur brick kiln workers protest : संगरूर DC दफ्तर के बाहर भट्ठा मजदूरों के पक्का मोर्चे को 3 महीने पूरे

hharpreet singh
Sangrur brick kiln workers protest : संगरूर DC दफ्तर के बाहर भट्ठा मजदूरों के पक्का मोर्चे को 3 महीने पूरे

Sangrur brick kiln workers protest : संगरूर DC दफ्तर के बाहर भट्ठा मजदूरों के पक्का मोर्चे को 3 महीने पूरे

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Sangrur brick kiln workers protest :  भट्ठा मजदूरों के कानूनी अधिकारों और उन्हें तय सरकारी मजदूरी दरें लागू करवाने की मांग को लेकर संगरूर में चल रहा आंदोलन अब आर-पार की लड़ाई के मोड़ पर पहुंच गया है। किसान मजदूर एसोसिएशन पंजाब के झंडे तले जिला मुख्यालय (डिप्टी कमिश्नर कार्यालय) के बाहर लगाया गया पक्का मोर्चा सोमवार को 3 महीने पूरे कर गया। 90 दिनों से लगातार जारी इस धरने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई हल न निकलने से भट्ठा मजदूरों और उनके परिवारों में गहरा आक्रोश है।

सीजन शुरू होने पर भी श्रम विभाग की चुप्पी, वादे से मुकरा प्रशासन

मोर्चे को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिला प्रधान दिलावर खां ने कहा कि तीन महीने पहले जब यह संघर्ष शुरू हुआ था, तब संगरूर के सहायक श्रम आयुक्त (ALC) ने आश्वासन दिया था कि भट्ठों का नया सीजन शुरू होते ही श्रम विभाग, भट्ठा मालिक और मजदूर प्रतिनिधियों को एक मेज पर बैठाकर कानूनी दरों को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

विज्ञापन

दिलावर खां ने आरोप लगाया कि अब जिलों में भट्ठों का सीजन पूरी तरह शुरू हो चुका है, लेकिन सहायक श्रम आयुक्त या श्रम विभाग का कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। प्रशासन की इस बेरुखी के कारण मजदूर 90 दिनों से खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर हैं, जबकि विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

लहरागागा, मूनक और जखेपल में काम ठप; ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर आंदोलन तेज

आंदोलन की आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए संगठन के प्रदेश प्रधान कुलदीप सिंह नीतू कोट धर्मू ने स्पष्ट किया कि जब तक भट्ठा मजदूरों को उनकी बनती सरकारी मजदूरी दरें लिखित रूप में लागू नहीं की जातीं, तब तक मजदूर काम पर नहीं लौटेंगे।

उन्होंने बताया कि पक्की हड़ताल के आह्वान के तहत जिला संगरूर के प्रमुख भट्ठा क्षेत्रों जैसे लहरागागा, मूनक और जखेपल में मजदूरों ने अपनी-अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एक जगह खड़ी कर दी हैं और काम पूरी तरह बंद कर दिया है। मजदूरों का कहना है कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक भट्ठा मालिकों और मजदूरों के बीच रेट को लेकर चल रहा विवाद कानूनी रूप से सुलझा नहीं लिया जाता।

कानूनी दरों और अधिकारों की गारंटी की मांग

मजदूर नेताओं ने दोटूक कहा कि वे किसी भी गैर-कानूनी मांग को लेकर संघर्ष नहीं कर रहे, बल्कि सरकार द्वारा अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी दरों को ही लागू करने की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की कि भट्ठा मालिकों को कानून के दायरे में लाकर सरकारी रेट लागू करवाए जाएं और मजदूरों के श्रम अधिकारों की पूर्ण गारंटी सुनिश्चित की जाए।

Amritsar GRP ASI shot : अमृतसर में एएसआई सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमला, पंजाब में पुलिस अधिकारी पर 5वीं वारदात

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

संगरुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।