Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Sirsa News: सिरसा बस स्टैंड के एटीएम में कच्छा-बनियान पहन गद्दा बिछाकर सोया रोडवेज कर्मचारी, वीडियो वायरल

Sirsa News: सिरसा बस स्टैंड के एटीएम में कच्छा-बनियान पहन गद्दा बिछाकर सोया रोडवेज कर्मचारी, वीडियो वायरल

सिरसा बस स्टैंड के एटीएम में कच्छा-बनियान पहन गद्दा बिछाकर सोया रोडवेज कर्मचारी, वीडियो वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sirsa News: हरियाणा के सिरसा बस स्टैंड परिसर से एक हैरान और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इंडसइंड बैंक के एटीएम केबिन के अंदर लगे एसी की ठंडक का लुत्फ उठाने के लिए पंजाब रोडवेज का एक कर्मचारी कच्छा-बनियान पहनकर और गद्दा बिछाकर सोता हुआ पकड़ा गया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया है, जिसमें कर्मचारी सुरक्षाकर्मी से बदसलूकी और हाथापाई की धमकी देता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

रात में पैसे निकालने पहुंची महिला तो खुली पोल

यह पूरी घटना 27 जुलाई की रात की बताई जा रही है। सिरसा बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड जवान राजकुमार ने बताया कि रात के वक्त एक महिला घबराई हुई चौकी पहुंची। महिला ने शिकायत दी कि एटीएम केबिन में एक व्यक्ति अर्धनग्न हालत में सो रहा है और आशंका है कि उसने शराब पी रखी है। सूचना मिलते ही होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचा तो देखा कि केबिन के अंदर कर्मचारी बाकायदा गद्दा बिछाकर आराम फरमा रहा था।

होमगार्ड से उलझा कर्मचारी, दी थप्पड़ मारने की धमकी

जब होमगार्ड जवान ने कर्मचारी को टोकते हुए एटीएम से बाहर निकलकर अपनी बस या विश्रामगृह में सोने को कहा, तो वह भड़क गया। जवान ने जब सवाल उठाया कि अगर रात में कोई महिला या परिवार पैसे निकालने आए तो क्या सोचेगा, इस पर कर्मचारी बहस करने लगा।

उसने दावा किया कि वह हरियाणा रोडवेज के एक कर्मचारी से पूछकर यहां सोया था और तड़के 3 बजे चला जाएगा। माहौल तब और गर्म हो गया जब वीडियो बनता देख कर्मचारी ने पंजाबी-हरियाणवी मिश्रित लहजे में धमकी देते हुए कहा, “वीडियो बंद कर, नहीं तो चपेड़े पैण गें (थप्पड़ पड़ेंगे)।”

चंडीगढ़ डिपो के जीएम को भेजी गई शिकायत, जांच जारी

जांच के दौरान आरोपी कर्मचारी की पहचान पंजाब रोडवेज के चंडीगढ़ डिपो में तैनात कंडक्टर सुरेश कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उस रात सिरसा में नाइट ड्यूटी थी। होमगार्ड जवान के अनुसार, अक्सर कुछ अन्य कर्मचारी भी रात में एटीएम को रेस्ट रूम बनाकर सो जाते हैं।

सिरसा डिपो के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (एसएस) रतनलाल नूनिया ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और संबंधित विभाग के इंस्पेक्टर व चंडीगढ़ डिपो के जीएम को वीडियो के साथ लिखित शिकायत भेज दी गई है। मामले में विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।