Breaking News
Jind Civil Hospital: जींद सिविल अस्पताल में मरीज को दवा मांगने पर मिले थप्पड़, वायरल हुआ वीडियोदिवाली पर पटाखे जलाते समय न करें ये गलतियां, PGI चंडीगढ़ ने जारी की एडवाइजरीKaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्जदिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- अमीरों की गाड़ियों पर भी ध्यान देंHaryana DA Hike News: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ताJind Civil Hospital: जींद सिविल अस्पताल में मरीज को दवा मांगने पर मिले थप्पड़, वायरल हुआ वीडियोदिवाली पर पटाखे जलाते समय न करें ये गलतियां, PGI चंडीगढ़ ने जारी की एडवाइजरीKaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्जदिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- अमीरों की गाड़ियों पर भी ध्यान देंHaryana DA Hike News: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

Sonipat Gohana Firing: गोहाना में खूनी वारदात, गवाही देकर लौट रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, बुलेटप्रूफ गाड़ी ने बचाई जान

Sonipat Gohana Firing: गोहाना में खूनी वारदात, गवाही देकर लौट रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, बुलेटप्रूफ गाड़ी ने बचाई जान

गोहाना में खूनी वारदात, गवाही देकर लौट रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, बुलेटप्रूफ गाड़ी ने बचाई जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat Gohana Firing: हरियाणा के सोनीपत जिले में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। गोहाना में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चार लोगों की स्कॉर्पियो (Bulletproof Scorpio Gohana) गाड़ी पर दो गाड़ियों में सवार होकर आए करीब आठ-नौ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

खरखौदा मोड़ के पास आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ियां अड़ाकर करीब 8 से 9 राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, गनीमत यह रही कि पीड़ित जिस स्कॉर्पियो में सवार थे, वह बुलेटप्रूफ थी। गाड़ी पर गोलियों के निशान तो बने, लेकिन अंदर बैठे लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी गाड़ियों में सवार होकर मौके से रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन

रास्ते में घेराबंदी कर चलाईं गोलियां, सरेराह मची अफरा-तफरी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गांव बड़ौता निवासी (Barota Village Land Dispute) रविंद्र अपने भाई और रिश्तेदारों के साथ एक मामले की पैरवी के लिए कोर्ट गए थे। दोपहर के वक्त जब वे गवाही देकर वापस लौट रहे थे, तभी सोनीपत रोड पर बड़ौता गांव के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो को अचानक आगे-पीछे अपनी गाड़ियां अड़ाकर ओवरटेक करते हुए रोक लिया।

इससे पहले कि गाड़ी में सवार लोग कुछ समझ पाते, हमलावरों ने पिस्टल निकालकर दनादन गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। (Manesar ATM Loot Case) दिनदहाड़े मुख्य सड़क पर हुई इस खूनी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के दुकानदार व राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

4-5 एकड़ जमीन का डेढ़ साल पुराना विवाद आया सामने

पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह हमला अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसके तार करीब डेढ़ साल से चले आ रहे जमीन के विवाद से जुड़े हैं। रविंद्र और उनके ही गांव के विनोद पक्ष के बीच करीब 4 से 5 एकड़ जमीन की मलकियत को लेकर पुराना झगड़ा चला आ रहा है।

आरोप है कि कोर्ट में चल रहे इसी मुकदमे में गवाही से बौखलाकर विनोद पक्ष से जुड़े लोगों ने हत्या की नीयत से यह हमला करवाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से मामले की गहन तफ्तीश कर रहे हैं और पीड़ित पक्ष के प्राथमिक बयानों के आधार पर ही अगली कड़ी जोड़ी जाएगी।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस, हमलावरों की तलाश तेज

वारदात की सूचना मिलते ही गोहाना पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने सड़क पर बिखरे गोलियों के खोल समेत अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के रूट पर लगे (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की गाड़ियों के नंबर और पहचान का पता लगाया जा सके। पुलिस (Sonipat Police Investigation) अधिकारियों का दावा है कि शहर में नाकेबंदी बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही सभी हमलावर कानून की गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें– Sonipat Dairy Fire: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में महावीर डेयरी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची इमारत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।