Sonipat Police Action: सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई ऑरा कार से 19 पेटी अवैध शराब जब्त
सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई ऑरा कार से 19 पेटी अवैध शराब जब्त
Sonipat Police Action: हरियाणा से दिल्ली अवैध शराब ले जाने वाले तस्करों पर सोनीपत पुलिस ने शिकंजा कसा है। थाना कुंडली (Kundli Border Police क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस टीम ने बीती रात कुंडली बॉर्डर मोड़ पर नाकेबंदी कर एक सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार को रोका। कार की डिग्गी और पिछली सीट की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड की कुल 19 पेटी अवैध शराब के पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर बिछाया गया जाल, भागने की कोशिश नाकाम
पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान पीएसआई नसीम और उनकी टीम को मुखबिर से पक्की जानकारी मिली थी कि दो युवक दिल्ली नंबर (Delhi Smuggling News) कार में सोनीपत से शराब भरकर दिल्ली की ओर जाने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कुंडली बॉर्डर पर नाका इंचार्ज निरीक्षक अशोक कुमार की टीम के साथ मिलकर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
थोड़ी देर बाद संदिग्ध कार आती दिखी, जिसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही ड्राइवर ने कार मोड़कर तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
गांधी नगर दिल्ली के रहने वाले निकले आरोपी, बिना लाइसेंस ले जा रहे थे खेप
कार (Hyundai Aura Liquor Seizure) (HR 55 BC 2721) में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों की पहचान दीवारी लाल और हरिओम के रूप में हुई है, जो दिल्ली के गांधी नगर (गीता कॉलोनी) के रहने वाले हैं और आपस में भाई हैं।
जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें 5 पेटी नाइट ब्लू, 7 पेटी रेस 7 और 7 पेटी संतरा देशी शराब पाई गई। जब पुलिस ने दोनों से शराब परिवहन से जुड़ा कोई परमिट या लाइसेंस मांगा, तो वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
ई-साक्ष्य ऐप पर बनाई गई वीडियो, एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने पूरी बरामदगी की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मौके पर ही ‘ई-साक्ष्य’ ऐप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार की। जब्त की गई शराब और कार को केस प्रॉपर्टी घोषित करते हुए कब्जे में ले लिया गया है। (Sonipat Police Investigation) दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब सोनीपत में कहां से खरीदी गई थी और दिल्ली में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
