Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Swachhata Hi Seva 2026 Punjab में 17 सितंबर से शुरू होगा, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने की समीक्षा

Swachhata Hi Seva 2026 Punjab में 17 सितंबर से शुरू होगा, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने की समीक्षा

Swachhata Hi Seva 2026 Punjab में 17 सितंबर से शुरू होगा, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने की समीक्षा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Swachhata Hi Seva 2026 Punjab : पंजाब के गांवों को और अधिक स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी ने कमर कस ली है। राज्य के जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। तय कार्यक्रम के अनुसार, यह विशेष अभियान आगामी 17 सितंबर से शुरू होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती यानी 2 अक्टूबर तक पूरे पंजाब में पूरी भव्यता के साथ चलाया जाएगा।

केंद्र की बैठक में शामिल हुए मंत्री मुंडियां

यह पूरी रूपरेखा भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और केंद्रीय सैनिटेशन मंत्री की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक के बाद तैयार की गई है, जिसमें मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत की। बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों पर फोकस करते हुए अभियान की कार्ययोजना पर मंथन किया गया। मंत्री ने केंद्र सरकार को राज्य की तैयारियों से अवगत कराते हुए बताया कि पंजाब के गांवों में इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन

जन-भागीदारी से बदलेगी गांवों की तस्वीर

कैबिनेट मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि स्वच्छता जैसी व्यवस्था को केवल सरकारी अमले के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। इसके लिए ग्राम पंचायतों, स्थानीय समुदायों और आम नागरिकों का आगे आना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह पखवाड़ा गांवों में सफाई और कचरा प्रबंधन के चल रहे कार्यों को नई रफ्तार देगा। इस बार विशेष तौर पर ‘स्वच्छ सेवा असेसमेंट’ की शुरुआत की गई है, जिससे जमीनी स्तर पर गांवों की साफ-सफाई का सटीक मूल्यांकन हो सकेगा और बेहतरीन काम करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहन मिलेगा।

जनता से जुड़ने की अपील

सरकार का यह प्रयास है कि सफाई केवल कुछ दिनों का दिखावा न बनकर लोगों के दैनिक जीवन का स्थायी हिस्सा बने। मंत्री मुंडियां ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जन आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ बनाएं। इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के प्रमुख सचिव रामवीर, विभाग प्रमुख सईद शहरिश असगर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Punjab Power Demand : रोपड़ पावर प्लांट के यूनिट बंद होने के बावजूद पंजाब में बिजली की कोई किल्लत नहीं

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।