Breaking News
Gen Z Dating Codes: ब्रेडक्रंबिंग से लेकर सिचुएशनशिप तक, जानिए नए दौर के रिश्तों के 5 खतरनाक ट्रेंड्सHaryana Cabinet Decisions: ट्रैवल एजेंटों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, हरियाणा में नई लैंड पूलिंग पॉलिसी मंजूरBarara Sabji Mandi Onion Theft: बराड़ा मंडी में दिनदहाड़े चोरी, स्कूटी पर 55 किलो प्याज की बोरी ले उड़े चोरNarnaul News: नारनौल की बेटी आराध्या मित्तल ने आईपीएससी हैंडबॉल टूर्नामेंट में जीता ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ का खिताब, क्षेत्र का नाम किया रोशनआंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर, 1.75 लाख लोग प्रभावित; 10 हजार राहत शिविरों मेंGen Z Dating Codes: ब्रेडक्रंबिंग से लेकर सिचुएशनशिप तक, जानिए नए दौर के रिश्तों के 5 खतरनाक ट्रेंड्सHaryana Cabinet Decisions: ट्रैवल एजेंटों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, हरियाणा में नई लैंड पूलिंग पॉलिसी मंजूरBarara Sabji Mandi Onion Theft: बराड़ा मंडी में दिनदहाड़े चोरी, स्कूटी पर 55 किलो प्याज की बोरी ले उड़े चोरNarnaul News: नारनौल की बेटी आराध्या मित्तल ने आईपीएससी हैंडबॉल टूर्नामेंट में जीता ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ का खिताब, क्षेत्र का नाम किया रोशनआंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर, 1.75 लाख लोग प्रभावित; 10 हजार राहत शिविरों में

तरनतारन में ड्रोन से गिराई हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद, 4 विदेशी पिस्तौल मिलीं

Tarn Taran Heroin seized तरनतारन में ड्रोन से गिराई हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद, 4 विदेशी पिस्तौल मिलीं

भारत-पाक सीमा के पास खेतों में मिला हथियारों का जखीरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Tarn Taran Heroin seized: पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव माड़ी मेघा में नशे और हथियारों की खेप बरामद हुई है। खालड़ा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर खेतों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और बीएसएफ को 1 किलो 965 ग्राम हेरोइन, चार विदेशी पिस्तौल और 50 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस के मुताबिक, खेतों में पीले रंग का एक पैकेट मिला था, जिसे ड्रोन के जरिए गिराया गया था। बरामदगी में हेरोइन के अलावा 85 ग्राम पैकिंग सामग्री, चार मैगजीन और तुर्की निर्मित चार पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस ने पूरी सामग्री कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीएसएफ की 115 बटालियन के साथ चलाया तलाशी अभियान

थाना खालड़ा के प्रभारी एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बीएसएफ की 115 बटालियन की बीओपी के कमांडर एलएस शर्मा और जवानों के साथ मिलकर गांव माड़ी मेघा के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मिले पीले पैकेट से 1 किलो 965 ग्राम हेरोइन और 85 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई। इसके साथ ही तुर्की निर्मित चार विदेशी पिस्तौल पीएक्स 5.7 टीएसएस, चार मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस भी मिले। संयुक्त टीम ने बरामद नशीले पदार्थ और हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

एसआई अमरजीत सिंह के अनुसार, इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 321 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं 25, 54 और 59 तथा 25/26/29 के तहत भी जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन और हथियारों का पैकेट खेतों तक कैसे पहुंचा और इसे वहां किसने छिपाया था। जांच में ड्रोन के जरिए खेप गिराए जाने से जुड़े पहलुओं और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई है।

Click Here👉 पंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई; तरनतारन से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।