Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Tarun Chugh ने Gulzar Singh के परिजनों से मुलाकात की, न्याय दिलाने का भरोसा दिया

Tarun Chugh ने Gulzar Singh के परिजनों से मुलाकात की, न्याय दिलाने का भरोसा दिया

Tarun Chugh ने Gulzar Singh के परिजनों से मुलाकात की, न्याय दिलाने का भरोसा दिया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Tarun Chugh | Gulzar Singh :  पंजाब के तूरबंजारा गांव में इन दिनों मातम के साथ-साथ राजनीतिक सरगर्मी भी चरम पर है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद तरुण चुघ सीधे गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में दम तोड़ने वाले गुलजार सिंह के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।

परिजनों के आंसू पोछते हुए चुघ ने राज्य की भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लिया और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होने के दौरान स्थानीय भाजपा नेता दामन बाजवा, हरमन बाजवा और सरजीवन जिंदल भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

इतिहास के क्रूर शासकों से की तुलना

परिवार को ढांढस बंधाते हुए भाजपा नेता तरुण चुघ का गुस्सा सरकार के खिलाफ फूट पड़ा। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि पंजाब में इस वक्त जुल्म ढहाने की सभी हदें पार हो चुकी हैं। हालात इतने बदतर हो चले हैं कि उन्होंने इसकी तुलना करते हुए यहां तक कह दिया कि मौजूदा शासनकाल में जितने अत्याचार हो रहे हैं, उतने तो इतिहास में कभी बाबर और नादिरशाह ने भी नहीं किए थे।

चुघ ने आरोप लगाया कि सरकार का एंटी-ड्रग कैंपेन केवल एक दिखावा और राजनीतिक ड्रामा बनकर रह गया है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि राज्य में नशा कई गुना बढ़ चुका है। उनके मुताबिक, आज के पंजाब में माफिया और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाना जैसे कोई बड़ा अपराध बन गया है।

‘यह आत्महत्या नहीं, सीधा मर्डर है’

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए तरुण चुघ ने मामले को एक नया मोड़ दे दिया।त उन्होंने दो टूक कहा कि इसे सुसाइड यानी आत्महत्या का मामला बिल्कुल न समझा जाए, क्योंकि यह सीधे तौर पर हत्या है। उन्होंने मांग की कि मृतक गुलजार सिंह द्वारा मरने से पहले दिए गए ब बयानों को आधार बनाकर तुरंत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

चुघ का दावा है कि मृतक ने अपने बयान में एक कैबिनेट मंत्री का साफ तौर पर जिक्र किया है, जिसके चलते परिवार भी उसी आधार पर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहा है। अंत में उन्होंने पीड़ित परिवार की पत्नी, भाई और बेटों को ढांढस बंधाते हुए कानूनी लड़ाई में हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

Punjab power crisis : रोपड़ थर्मल प्लांट का तीसरा यूनिट भी बंद, अघोषित कटों से लोग परेशान

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

संगरुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।