Narnaul News: हरियाणा सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों के तहत गुरुवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस शिविर में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके उचित समाधान के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही तुरंत समाधान करना है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर की एटीआर समय पर जमा करें। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें भी ली जा रही हैं ताकि जवाबदेही तय की जा सके।
उन्होंने कहा कि समाधान पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों की प्रगति की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं। ऐसे में इस पूरी व्यवस्था में लगातार पारदर्शिता बनी हुई है।
उपायुक्त ने कहा कि यह समाधान शिविर आम लोगों के लिए अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे उच्चाधिकारियों के सामने रखने का एक बेहतरीन और सुलभ मंच साबित हो रहा है। यहां सबसे बड़ी राहत यह है कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते और एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की समस्याओं का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक तय समय सीमा के भीतर ही नागरिकों की इन शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर, डीएसपी भारत भूषण, नगराधीश डॉ मंगल सेन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
समाधान शिविर में उपायुक्त ने सुनीं 62 शिकायतें

शेयर करें
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
विज्ञापन
