Trident Group: वैश्विक स्तर की होम टेक्सटाइल कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप ने भारत टेक्स-2026 के दौरान अपने विकास के अगले चरण की रणनीति पेश करते हुए नवाचार, आधुनिक विनिर्माण और सतत विकास को भविष्य की प्रगति का मुख्य आधार करार दिया। कंपनी ने बताया कि अनुसंधान व विकास और पर्यावरणीय प्रदर्शन को और मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इसके अलावा 17 से अधिक पेटेंट और 147 ट्रेडमार्क के आधार पर प्रीमियम और विशेष बाजारों के लिए नए उत्पाद विकसित किए जा रहे हैं। ‘द एक्सप्रेशन ऑफ लिविंग’ थीम के तहत ट्राइडेंट ने आधुनिक जीवन शैली, टेक्सटाइल इनोवेशन, समकालीन डिजाइन और भारतीय शिल्प कौशल का अनूठा संगम पेश किया।
कंपनी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान वैश्विक स्तर की चुनौतियों के बावजूद उसने मजबूत प्रदर्शन किया और अब मौजूदा उत्पादन क्षमता का अधिकतम लाभ उठाते हुए, डिजिटलीकरण और अनुसंधान क्षमता को बढ़ाकर विकास के नए दौर में प्रवेश कर रही है। कंपनी ने अपनी नवाचार प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए एक समर्पित इनोवेशन सेल की स्थापना की है। यह सेल एडवांस्ड फाइबर ब्लेंड, हाई-परफॉर्मेंस यार्न और विशेष फिनिशिंग तकनीकों पर काम कर रहा है ताकि वैश्विक बाजार की बदलती जरूरतों के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार किए जा सकें।
इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. राजेंद्र गुप्ता, राज्यसभा सदस्य एवं ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस ने कहा कि भारत टेक्स आज दुनिया के प्रमुख टेक्सटाइल मंचों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग का हिस्सा ही नहीं, बल्कि उसके भविष्य को दिशा देने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। ट्राइडेंट का मानना है कि उद्योग का भविष्य नवाचार, डिजाइन और उत्कृष्ट शिल्प कौशल के तालमेल में निहित है। इसी सोच के साथ कंपनी भारतीय रचनात्मकता को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के साथ ट्राइडेंट की साझेदारी देश की नई डिजाइन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और भारतीय डिजाइन इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम योगदान दे रही है।
‘माई ट्राइडेंट’ ने अपने आगामी फेस्टिव कलेक्शन और नए होम डेकोर उत्पाद किए पेश
इस मौके पर ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख होम डेकोर ब्रांड ‘माई ट्राइडेंट’ ने अपने आगामी फेस्टिव कलेक्शन और नए होम डेकोर उत्पाद भी पेश किए। कंपनी ने डिजाइनर करन तोरानी के साथ पहली बार साझेदारी करते हुए ‘तोरानी फॉर माय ट्राइडेंट’ पेश किया। जबकि ‘शिवन एंड नरेश फॉर माय ट्राइडेंट’ का दूसरा एडिशन भी लॉन्च किया गया। कंपनी का कहना है कि इन साझा प्रयासों के माध्यम से भारतीय शिल्प कौशल, आधुनिक डिजाइन और सांस्कृतिक विरासत को प्रीमियम होम डेकोर उत्पादों में नई पहचान दी जा रही है। कंपनी के अनुसार ‘द एक्सप्रेशन ऑफ लिविंग’ के माध्यम से ट्राइडेंट ने नवाचार, डिजाइन और भारतीय शिल्प कौशल को एक मंच पर पेश करते हुए यह संदेश दिया है कि भविष्य का होम टेक्सटाइल उद्योग सतत विकास, तकनीकी नवाचार और उपभोक्ता-केंद्रित डिजाइन पर आधारित होगा। कंपनी का लक्ष्य भारतीय रचनात्मकता और गुणवत्ता को दुनिया भर के घरों और बाजारों तक पहुंचाना है।
वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग में भारत की बढ़ती मौजूदगी को किया और मजबूत
माई ट्राइडेंट की चेयरपर्सन नेहा गुप्ता बैक्टर ने कहा कि ‘द एक्सप्रेशन ऑफ लिविंग’ सिर्फ एक थीम नहीं, बल्कि यह विचार है कि घर व्यक्ति के व्यक्तित्व का विस्तार होता है और हर जगह अपनी एक अलग कहानी बयां करती है। नए कलेक्शन और डिजाइन साझेदारियां इसी सोच को दर्शाती हैं, जहाँ आधुनिक डिजाइन, रचनात्मकता और भारतीय शिल्प कौशल का सुंदर मेल नजर आता है। माई ट्राइडेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीश भाटिया ने कहा कि भारत टेक्स 2026 ने वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग में भारत की बढ़ती मौजूदगी को और मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि कंपनी देश भर में अपने रिटेल टच पॉइंट्स की संख्या 7000 से बढ़ाकर 10000 करने जा रही है। इसके साथ ही होटल, रेस्तरां, केटरिंग (होरेका), संस्थागत बाजार और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग क्षेत्र में भी विस्तार की योजना पर काम किया जा रहा है।

