Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शनAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शन

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के ‘House Down Under’ की तस्वीरें वायरल, जानिए क्यों छत पर उल्टा चल रहे हैं लोग

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के 'House Down Under' की तस्वीरें वायरल, जानिए क्यों छत पर उल्टा चल रहे हैं लोग

ऑस्ट्रेलिया के ‘House Down Under’ की तस्वीरें वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसी अतरंगी और अनोखी चीजें वायरल होती हैं जो पहली नजर में आंखों पर यकीन नहीं होने देतीं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर खींच लिया है। वायरल वीडियो में एक पूरा का पूरा दो मंजिला घर जमीन पर बिल्कुल उल्टा टिका दिखाई दे रहा है। इसे देखकर पहली नजर में कोई भी यही कहेगा कि शायद आर्किटेक्ट ने घर का नक्शा ही उल्टा पकड़ लिया था या फिर बिल्डर को काम समझ ही नहीं आया। आलम यह है कि इस अजीबोगरीब घर का वीडियो लोग बार-बार देख रहे हैं और कमेंट्स में जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सिडनी का ‘House Down Under’: बाहर ही नहीं, अंदर भी सब कुछ उल्टा

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jalpa Prajapati (@jalpa0555)

वायरल हो रहा यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित प्रसिद्ध ‘House Down Under’ का है। यह ऑस्ट्रेलिया का पहला और सबसे बड़ा ‘इन्वर्टेड हाउस फोटो एक्सपीरियंस’ पार्क है। इस घर की बाहरी बनावट ऐसी बनाई गई है कि इसकी छत और गटर जमीन को छूते हैं, जबकि जिस हिस्से पर नींव होनी चाहिए थी, वह आसमान की तरफ उठा हुआ है। दूर से देखने पर हरा-भरा यह घर बेहद खूबसूरत और कौतूहल पैदा करने वाला लगता है।

बात सिर्फ बाहरी बनावट तक सीमित नहीं है, घर के अंदर कदम रखते ही आपका सिर चकरा जाएगा। घर के भीतर मौजूद लिविंग रूम, किचन, बेडरूम, बाथरूम से लेकर सारा सामान—जैसे सोफा, टीवी, डाइनिंग टेबल, डबल बेड और यहाँ तक कि टॉयलेट सीट भी छत पर उल्टी लटकी हुई है।

180 डिग्री का कमाल, छत पर चलते दिखते हैं लोग

इस म्यूजियम में आने वाले पर्यटक जब अंदर जाकर तस्वीरें और रील्स बनाते हैं और फिर उन तस्वीरों को 180 डिग्री पर रोटेट (घुमाते) करते हैं, तो देखने में ऐसा लगता है जैसे इंसान जमीन पर नहीं बल्कि सीलिंग पर उल्टा लटककर चल रहा है या करतब दिखा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को jalpa0555 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

यूजर्स ले रहे चटकारे, बोले— ‘भूकंप भी आए तो इसका क्या बिगड़ेगा’

इस अतरंगी घर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “जब ठेकेदार या राजमिस्त्री को समय पर सैलरी न मिले, तो ऐसा ही घर बनता है।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, “इस घर की सबसे अच्छी बात यह है कि कितना भी बड़ा भूकंप आ जाए, इसका कुछ नहीं बिगड़ सकता, क्योंकि यह तो पहले से ही उल्टा गिरा पड़ा है!”

यह भी पढ़ें–  “मुझे देश की याद नहीं सताती”, कनाडा में रह रही भारतीय महिला का वीडियो वायरल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।