Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Yamunanagar Crime: नंबर प्लेट छिपाकर आए बदमाशों ने कार पर बरसाईं टाइलें, सीसीटीवी में कैद हुई लाइव वारदात

Yamunanagar Crime: नंबर प्लेट छिपाकर आए बदमाशों ने कार पर बरसाईं टाइलें, सीसीटीवी में कैद हुई लाइव वारदात

यमुनानगर में घर के बाहर कार में तोड़फोड़

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Crime: यमुनानगर के आजाद नगर इलाके में बुधवार की तड़के दहशत का माहौल बन गया, जब गहरी नींद में सो रहे एक परिवार के घर के बाहर बदमाशों ने धाबा बोल दिया। गली नंबर-8 के रहने वाले मनोज कुमार के मकान के बाहर तड़के करीब 3:15 बजे अचानक गाली-गलौज की आवाजें आने लगीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता, बाहर खड़े युवकों ने मनोज की सफेद रंग की कार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर अपने साथ डंडे लेकर आए थे और उन्होंने सड़क किनारे पड़ी लॉकिंग टाइल्स उठाकर गाड़ी पर मारनी शुरू कर दी।

नंबर प्लेट छिपाकर आए थे नकाबपोश बदमाश]

विज्ञापन

मनोज कुमार ने रामपुरा चौकी पुलिस को बताया कि वारदात के वक्त पूरा परिवार सो रहा था। तभी एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने चालाकी दिखाते हुए अपनी बाइक की नंबर प्लेट को पहले ही ढक रखा था ताकि पहचान न हो सके। बाइक से उतरते ही चारों ने पहले मनोज और उसके परिवार को निशाना बनाते हुए जमकर गंदी-गंदी गालियां दीं और फिर बाहर खड़ी गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

गाड़ी को किया पूरी तरह क्षतिग्रस्त, शोर मचने पर भागे

इस अचानक हुए हमले में कार के शीशे चकनाचूर हो गए। पत्थरों और डंडों के वार से गाड़ी के बाईं तरफ के दरवाजों, खिड़की और डिग्गी पर गहरे डेंट आ गए। डंडों के बजने और गाली-गलौज के शोर-शराबे से मनोज की आंख खुल गई। जैसे ही वह घर से बाहर की तरफ दौड़े, पकड़े जाने के डर से चारों बदमाश अपनी बाइक स्टार्ट कर नदी की तरफ रफूचक्कर हो गए। हालांकि, भागने से पहले उनकी यह सारी गुंडागर्दी मनोज के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हूबहू कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, रंजिश की आशंका

दिनदहाड़े या रात के अंधेरे में होने वाली ऐसी वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। पीड़ित मनोज ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुरा चौकी पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे न सिर्फ मनोज के घर बल्कि आसपास के रास्तों पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी देख रहे हैं ताकि बदमाशों के आने-जाने के रूट और उनकी पहचान का कोई सुराग मिल सके।

यह भी पढ़ें- यमुनानगर में मजदूर पर जानलेवा हमला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।