Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar crime news: जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी को कार से घेरकर पीटा, लोहे की रॉड से हमला

Yamunanagar crime news: जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी को कार से घेरकर पीटा, लोहे की रॉड से हमला

जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी को कार से घेरकर पीटा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar crime news: यमुनानगर शहर में रंजिश का एक खौफनाक मामला सामने आया है। साल 2025 के चर्चित विशु उर्फ विषंक हत्याकांड में मुख्य आरोपी और फिलहाल जमानत पर चल रहे गोविंदपुरा निवासी विशेष कांबोज पर पांच युवकों ने कातिलाना हमला कर दिया। हमलावरों ने कार से उसका रास्ता घेरा और लोहे की रॉड व लकड़ी के बिंडों से उसे बेरहमी से पीटा।

हमले के दौरान आरोपियों ने ललकारते हुए कहा कि उसने उनकी मासी के बेटे विशु की हत्या की थी, जिसका हिसाब चुकता करने वे आए हैं। इस हमले में विशेष की एक टांग टूट गई है, जबकि चेहरे, आंखों और शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कार से घेरा रास्ता, फिर बरसाए डंडे और रॉड

सिटी थाना पुलिस में दी शिकायत में विशेष कांबोज ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े सात बजे टीचर कॉलोनी स्थित शनि मंदिर के पास से पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उसके ठीक सामने आकर रुकी और उसका रास्ता रोक लिया।

कार से सेक्टर-17 हुडा जगाधरी का रहने वाला शुभम गर्ग, उसका साथी मनी और तीन अन्य अज्ञात युवक हाथों में डंडे और लोहे की रॉड लेकर बाहर निकले। शिकायत के मुताबिक, शुभम ने आते ही कहा, “तूने मेरी मासी के लड़के विषंक को मारा था”, और इतना कहते ही सभी हमलावर उस पर टूट पड़े। आरोपियों ने उसके हाथ, पैर, कमर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए।

चीख-पुकार सुन पहुंचे लोग, अस्पताल में भर्ती

घटना के वक्त चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीर मदद के लिए दौड़े और पुलिस की डायल-112 टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी में घायल विशेष को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी एमएलआर (मेडिकल लीगल रिपोर्ट) काटी गई। डॉक्टरों ने एक्स-रे के बाद उसकी टांग में फ्रैक्चर की पुष्टि की है और चेहरे व आंखों पर आई गहरी चोटों के चलते उसे विशेषज्ञों के पास रेफर किया है।

क्या था 2025 का चर्चित विशु हत्याकांड?

जानकारी के मुताबिक, घायल विशेष कांबोज प्रोफेसर कॉलोनी निवासी विशु उर्फ विषंक की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त है और करीब तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था। जनवरी 2025 में विशु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी और उसका शव हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मालन क्षेत्र से बरामद हुआ था।

पुलिस पड़ताल में सामने आया था कि विशु और विशेष पुराने दोस्त थे और दोनों को स्मैक का नशा करने की लत थी। जनवरी 2025 में विशु ने विशेष के खाते में 90 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। अगले दिन जब विशु अपने पैसे वापस मांगने आया, तो दोनों ने एक कमरे में बैठकर स्मैक पी। आरोप था कि उधारी के पैसे न लौटाने पड़े, इसलिए विशेष ने विशु को स्मैक की ओवरडोज दे दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने विशेष और उसके साथी योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस ने दर्ज किया केस, रंजिश का एंगल खंगाल रही टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी थाना पुलिस ने आरोपी शुभम गर्ग, मनी और तीन अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, मारपीट और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी का बयान: “पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुरानी रंजिश और कत्ल के बदले के एंगल से मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें– ट्रक ने क्रेटा कार को मारी भीषण टक्कर, अनाज मंडी के आढ़ती की मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।