Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Yamunanagar News: यमुनानगर में धान के खेत में घुसा 15 फीट लंबा अजगर, निगला बंदर फिर हुआ खौफनाक रेस्क्यू

Yamunanagar News: यमुनानगर में धान के खेत में घुसा 15 फीट लंबा अजगर, निगला बंदर फिर हुआ खौफनाक रेस्क्यू

यमुनानगर में धान के खेत में घुसा 15 फीट लंबा अजगर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के सढौरा स्थित टोडरपुर गांव में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब धान के खेत में काम कर रहे किसानों का सामना एक 15 फीट लंबे अजगर से हो गया। विशालकाय अजगर को देखते ही खेतों में काम कर रहे मजदूर और किसान जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी सूचना वाइल्डलाइफ विभाग की रेस्क्यू टीम को दी गई।

धान के खेत में हलचल और बंदर का शिकार

विज्ञापन

गांव के निवासी संजीव ने बताया कि शनिवार सुबह एक किसान जब अपने खेत की तरफ गया, तो उसे धान की खड़ी फसल के बीच अचानक कुछ तेज हलचल सुनाई दी। जब उसने पास जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच करीब 50 किलो वजनी अजगर एक बंदर को अपनी कुंडली में बुरी तरह जकड़े हुए था। देखते ही देखते अजगर ने बंदर को पूरा निगल लिया। इस भयावह नजारे को देखकर किसान ने तुरंत गांव के अन्य लोगों को सतर्क किया और स्नेक कैचर टीम को फोन मिलाया।

रेस्क्यू के दौरान उगल दिया पूरा बंदर

सूचना मिलने के कुछ ही देर में वाइल्डलाइफ विभाग की टीम स्नेक कैचर उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम ने काफी मशक्कत के बाद कैचर स्टिक की मदद से अजगर की गर्दन को दबोचा और उसे खींचकर खेत से बाहर एक समतल जगह पर लाया। खेत से बाहर निकाले जाने के बाद अजगर ने अचानक पेट में निगले हुए बंदर को धीरे-धीरे बाहर उगलना शुरू कर दिया। महज कुछ ही सेकंड के भीतर अजगर ने पूरा बंदर बाहर निकाल दिया, जिसे देख मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए।

कलेसर के जंगलों में सुरक्षित छोड़ा गया

बंदर को उगलने के बाद अजगर सुस्त पड़ गया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे एक बड़े कपड़े के बैग में सुरक्षित रूप से काबू कर लिया। वाइल्डलाइफ टीम के अनुसार अजगर की लंबाई करीब 15 फीट थी। पकड़े जाने के बाद टीम उसे तुरंत कलेसर राष्ट्रीय उद्यान के वन क्षेत्र में ले गई। जैसे ही बोरे का मुंह खोला गया, अजगर कच्चे रास्ते पर तेजी से रेंगता हुआ घने जंगलों की तरफ निकल गया।

यह भी पढ़ें–  शराब की लत और मारपीट से तंग आकर पत्नी बनी कातिल, आरोपी महिला बिमला पहुंची जेल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।