Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Yamunanagar News: 10 सितंबर को छत से बरसाई थीं ईंटें, 6 दिन बाद मुलाना अस्पताल में आमिर ने तोड़ा दम

Yamunanagar News: 10 सितंबर को छत से बरसाई थीं ईंटें, 6 दिन बाद मुलाना अस्पताल में आमिर ने तोड़ा दम

10 सितंबर को छत से बरसाई थीं ईंटें, 6 दिन बाद मुलाना अस्पताल में आमिर ने तोड़ा दम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के छछरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव गनौला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दुखद वारदात सामने आई है। दो पड़ोसियों के बीच हो रही कहासुनी में बीच-बचाव करने पहुंचे 34 वर्षीय आमिर खान पर आरोपियों ने रंजिश रखते हुए जानलेवा हमला कर दिया था। सिर और छाती पर ईंटों से हुए ताबड़तोड़ वार के कारण गंभीर रूप से घायल आमिर ने सोमवार सुबह मुलाना स्थित मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में दम तोड़ दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

विज्ञापन

10 सितंबर को छत पर चढ़कर बरसाई थीं ईंटें, चीख-पुकार सुनकर भागे आरोपी

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई आसिफ खान ने बताया कि उनके गांव के ही कुछ दबंगों का दूसरे पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हो रहा था। उस वक्त आमिर ने इंसानियत के नाते बीच में पड़कर मामला शांत कराने का प्रयास किया था। हालांकि, आरोपियों को यह नागवार गुजरा और वे आमिर से ही रंजिश रखने लगे।

आसिफ के अनुसार, गत 10 सितंबर की दोपहर बिलाल, आसमा, बानो, रेशमा, साहिल, साहिल खान, आरजू और जाफो अपनी छत पर इकट्ठा हुए। उसी दौरान आमिर नीचे गली में मौजूद था। पुरानी रंजिश के चलते सभी आरोपियों ने एकराय होकर छत से ही आमिर के ऊपर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस खूनी हमले में आमिर के सिर और सीने पर गहरे घाव लगे और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण दौड़े, तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने तुरंत घायल आमिर को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मुलाना अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद करीब छह दिनों तक वेंटिलेटर और जीवन रक्षक प्रणाली पर रहने के बाद सोमवार सुबह 8 बजे आमिर की सांसें थम गईं।

पारिवारिक पृष्ठभूमि बताते हुए आसिफ रो पड़े। उन्होंने बताया कि आमिर टाइल और पत्थर लगाने का काम करके कड़ी मेहनत से अपने परिवार का पेट पालता था। वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी को बिलखता छोड़ गया है। आमिर की मौत से पूरे परिवार पर रोजी-रोटी और परवरिश का संकट गहरा गया है।

पुलिस ने शुरू की धरपकड़, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

घटना के बाद छछरौली थाना पुलिस ने मुलाना अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या से जुड़ी धाराएं जोड़ ली गई हैं। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस की विशेष टीमें नामजद किए गए सभी 8 आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी हमलावरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– बंदी सिखों की रिहाई पर गरमाई राजनीति, झींडा बोले- पंजाब चुनाव से पहले आर-पार के मूड में सिख कौम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।