Breaking News
संगरूर में राहुल की PM को चुनौती, बोले- मेरे साथ बहस करें; 5 मिनट में साबित कर दूंगा कि वह ‘देशद्रोही’ हैंNangal Chaudhary News: नई अनाज मंडी नांगल चौधरी में बाजरे की खरीद का शेड्यूल जारी, किसानों के लिए तिथियां निर्धारितKarnal Ogand Dera Firing: ओगंद डेरा फायरिंग केस में करनाल सीआईए-1 का बड़ा एक्शन, रेकी और गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारHealthy Samosa Recipe: समोसा खाने के शौकीन हैं और वजन भी घटाना है? फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने शेयर की कमाल की हेल्दी रेसिपीलुधियाना जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी निशाना बनाने का दावा; पुलिस अलर्टसंगरूर में राहुल की PM को चुनौती, बोले- मेरे साथ बहस करें; 5 मिनट में साबित कर दूंगा कि वह ‘देशद्रोही’ हैंNangal Chaudhary News: नई अनाज मंडी नांगल चौधरी में बाजरे की खरीद का शेड्यूल जारी, किसानों के लिए तिथियां निर्धारितKarnal Ogand Dera Firing: ओगंद डेरा फायरिंग केस में करनाल सीआईए-1 का बड़ा एक्शन, रेकी और गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारHealthy Samosa Recipe: समोसा खाने के शौकीन हैं और वजन भी घटाना है? फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने शेयर की कमाल की हेल्दी रेसिपीलुधियाना जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी निशाना बनाने का दावा; पुलिस अलर्ट

Yamunanagar Firing News: यमुनानगर में हाइड्रा दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, शराब पार्टी कर रहे शख्स की मौत

Yamunanagar News: यमुनानगर में हाइड्रा दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, शराब पार्टी कर रहे शख्स की मौत

यमुनानगर में हाइड्रा दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, शराब पार्टी कर रहे शख्स की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Firing News: यमुनानगर जिले के खारवन चौक पर शुक्रवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक हाइड्रा और क्रेन ( Hydra and Crane)  के दफ्तर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग ( Firing) कर दी। हमले के वक्त ऑफिस की पहली मंजिल पर तीन दोस्त बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। बदमाशों ने सीधा निशाना साधते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस अचानक हुए हमले में मंधार गांव निवासी 50 वर्षीय रिछपाल की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक की मौके पर मौत, दो घायल; सरपंच की कार पर भी दागीं गोलियां

विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर जब नीचे मौजूद वर्कर पहली मंजिल पर पहुंचे, तो वहां खून से लथपथ रिछपाल और कमलजीत पड़े मिले। तीसरे साथी गुरनील ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिछपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दफ्तर को निशाना बनाने के तुरंत बाद हमलावरों ने मुसिंबल गांव के सरपंच की कार पर भी फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुरानी रंजिश और गैंगस्टर एंगल पर पुलिस की पैनी नजर

दोहरी वारदात की खबर मिलते ही जिला पुलिस ( Police)कप्तान कमलदीप गोयल, एफएसएल टीम और स्थानीय थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती तफ्तीश में पुलिस इस बात का अंदेशा जता रही है कि मामला आपसी रंजिश या फिर किसी गैंगस्टर गिरोह की लक्षित गोलीबारी से जुड़ा हो सकता है। क्राइम ब्रांच (सीआईए) की कई विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV cameras) के फुटेज खंगालकर हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें– हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, 20 सितंबर से शुष्क रहेगा मौसम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।