Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Yamunanagar News: यमुनानगर में बीच-बचाव पड़ा भारी, युवकों ने तलवारों से हमला कर तोड़ दिए हाथ-पैर, मोबाइल भी छीना

Yamunanagar News: यमुनानगर में बीच-बचाव पड़ा भारी, युवकों ने तलवारों से हमला कर तोड़ दिए हाथ-पैर, मोबाइल भी छीना

यमुनानगर में बीच-बचाव पड़ा भारी, युवकों ने तलवारों से हमला कर तोड़ दिए हाथ-पैर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर के गांधी नगर क्षेत्र में इंसानियत के नाते बीच-बचाव कराने गए एक युवक पर सिरफिरे बदमाशों ने कहर बरपा दिया। किसी अन्य के साथ हो रही मारपीट का विरोध करने की सजा युवक को अपनी हड्डियों तुड़वाकर चुकानी पड़ी। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को अचेत अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते-जाते उसका मोबाइल फोन भी छीन ले गए।

आटा चक्की से लौटते वक्त भंडारे के पास दिखा मारपीट का नजारा

विज्ञापन

गांधी नगर निवासी पीड़ित अजय कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। काम से लौटने के बाद वह अपने पड़ोसी दोस्त अजय के साथ बाइक पर गेहूं पिसवाने के लिए पास ही की आटा चक्की पर गया था। वापसी के दौरान दोनों ने रास्ते में भंडारा खाने का मन बनाया। रात करीब 9 बजे जब वे मुन्ना नाई की दुकान के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि 7-8 युवक मिलकर एक अनजान लड़के की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे।

बीच-बचाव करना पड़ा भारी, रास्ते में घेरकर किया हमला

अजय ने अपनी बाइक रोककर हमलावरों को उस युवक को न पीटने की हिदायत दी और मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, हमलावर नहीं माने, जिसके बाद अजय का दोस्त उसे वहां से तुरंत घर चलने को कहने लगा। अजय अपने चचेरे भाई मोनू के साथ पैदल घर की तरफ निकलने लगा। अभी वे कुछ ही दूरी पर बीटा सरदार के घर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से 6-7 हुड़दंगी युवक आते दिखे। खतरा भांपकर अजय वापस मुन्ना नाई की दुकान की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे घेर लिया।

तलवार और बिंडों से किए ताबड़तोड़ वार, मोबाइल छीनकर भागे

आरोपियों ने बिना कुछ सुने अजय पर तलवारों और बिंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसके दाहिने कंधे, दाहिनी बाजू और दोनों टांगों पर इतने ताबड़तोड़ वार किए कि उसकी हड्डियां टूट गईं। दर्द से कराहता अजय मौके पर ही बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को सिविल अस्पताल के बेड पर पाया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी उसका मोबाइल फोन निकाल ले गए और दोबारा बीच में पड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी आयान और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें–  शराब की लत और मारपीट से तंग आकर पत्नी बनी कातिल, आरोपी महिला बिमला पहुंची जेल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।