Breaking News
Kerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौतGangster Himanshu Bhau: रोहतक के रिटोली में सन्नाटा, हिमांशु भाऊ के सूने मकान पर लटका ताला, ग्रामीण बोलने से कतराएKerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौतGangster Himanshu Bhau: रोहतक के रिटोली में सन्नाटा, हिमांशु भाऊ के सूने मकान पर लटका ताला, ग्रामीण बोलने से कतराए

Yamunanagar News: यमुनानगर में पुश्तैनी मकान के विवाद में खूनी खेल, ननद ने मांगा हिस्सा, भाभी ने ईंट से तोड़ी बाजू

Yamunanagar News: यमुनानगर में पुश्तैनी मकान के विवाद में खूनी खेल, ननद ने मांगा हिस्सा, भाभी ने ईंट से तोड़ी बाजू

यमुनानगर में पुश्तैनी मकान के विवाद में खूनी खेल, ननद ने मांगा हिस्सा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के जठलाना गांव से संपत्ति विवाद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। अपने मायके के पुश्तैनी घर का हिस्सा मांगने आई ननद पर उसकी अपनी ही भाभी ने ईंट से हमला कर दिया। हमले में महिला की बाईं बाजू टूट गई। पीड़िता का आरोप है कि हमला करने के बाद उसकी भाभी ने उसे दोबारा गांव या घर में कदम रखने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। इस संबंध में जठलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मायके पहुंची तो टूटा मिला मकान, चचेरे भाइयों के पास बिताई रात

विज्ञापन

दिल्ली के निहाल विहार की रहने वाली शबनम उर्फ कांता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वे चार भाई-बहन हैं। उनके एक भाई बलविंद्र उर्फ आशु की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दूसरा भाई बंसी लाल पिछले करीब 7-8 वर्षों से लापता है। शबनम के अनुसार, बीते 23 अगस्त को वह अपने मायके जठलाना पहुंची थी। वहां जाकर उसने देखा कि उसके दिवंगत भाई बलविंद्र की पत्नी (भाभी) ने पुश्तैनी मकान को तुड़वा दिया था और वहां नया निर्माण कराने की तैयारी चल रही थी। उस रात शबनम टूटे हुए मकान में बैठी रही और बाद में अपने चचेरे भाइयों के घर सोने चली गई।

हिस्सेदारी की बात सुनते ही आपा खो बैठी भाभी, गली में किया हमला

शबनम का आरोप है कि भाई की मौत के बाद उसकी भाभी गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उसी पुश्तैनी मकान में रह रही थी। अगले दिन शबनम ने अपनी भाभी से सीधे शब्दों में कहा कि यदि वह नए मकान का निर्माण कराना चाहती है, तो बाकी दोनों बहनों और लापता भाई का कानूनी हिस्सा छोड़कर ही निर्माण करे। यह बात सुनते ही भाभी आगबबूला हो गई। जैसे ही शबनम घर से निकलकर गली में पहुंची, उसकी भाभी हाथ में ईंट लेकर पीछे से आई और रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने पूरी ताकत से ईंट शबनम की बाईं बाजू पर मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।

अस्पताल में निकला फ्रैक्चर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और बीच-बचाव कराया। घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे जांच में उसकी बाजू में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। हालांकि, घटना के बाद स्थानीय प्रबुद्ध लोगों और मोहल्ले के निवासियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराने का प्रयास भी किया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी। जठलाना थाना पुलिस ने शबनम के बयान दर्ज कर आरोपी भाभी के खिलाफ धारा और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।

यह भी पढ़ें–  एक्सप्रेसवे पर कचरा गाड़ी बनी आग का गोला, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।