Breaking News
Kerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौतGangster Himanshu Bhau: रोहतक के रिटोली में सन्नाटा, हिमांशु भाऊ के सूने मकान पर लटका ताला, ग्रामीण बोलने से कतराएKerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौतGangster Himanshu Bhau: रोहतक के रिटोली में सन्नाटा, हिमांशु भाऊ के सूने मकान पर लटका ताला, ग्रामीण बोलने से कतराए

Yamunanagar News: यमुनानगर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से आपस में भिड़े तीन वाहन, स्कूटी सवार की मौत

Yamunanagar News: यमुनानगर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से आपस में भिड़े तीन वाहन, स्कूटी सवार की मौत

यमुनानगर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से आपस में भिड़े तीन वाहन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले में कैल गांव के पास स्थित कचरा प्लांट के सामने हाईवे पर शनिवार को रफ्तार का जानलेवा कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बलेरो पिकअप ने आगे चल रही कार को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि सड़क पर वाहनों की आपस में शृंखलाबद्ध भिड़ंत हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस से जा टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की जान चली गई है।

सिलसिलेवार टक्कर में पिकअप भी पलटी, राहगीर की गई जान

विज्ञापन

कान्हड़ी कलां निवासी पीड़ित कार चालक दीपक (एसी रिपेयर मेकैनिक) के अनुसार, वह अपनी स्विफ्ट कार से जगाधरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी कैल कचरा प्लांट के सामने पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी कार में सीधी टक्कर दे दी। कार रोडवेज बस और पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान बेकाबू पिकअप ने कार के आगे चल रहे स्कूटी सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर कचरा प्लांट के पास स्थित एक पुलिया के पास पलट गई।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे पिकअप चालक ने अपनी पहचान चौपड़ा गार्डन (जगाधरी) निवासी अमित के रूप में बताई। वहीं, खून से लथपथ पड़े स्कूटी सवार की शिनाख्त भंभौली गांव निवासी पदम प्रकाश (पुत्र रोशन लाल) के रूप में हुई। घटना की खबर मिलते ही पदम का भाई सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचा और डायल-112 की गाड़ी की मदद से गंभीर रूप से घायल पदम को तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के भरपूर प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान पदम प्रकाश ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाए वाहन, मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर जगाधरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात सुचारू कराने के लिए दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार और पिकअप को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों और कार चालक दीपक के बयानों के आधार पर आरोपी पिकअप चालक अमित के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें–  मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, STF एक्टिव

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।