Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: नंद लाल शर्मा के असमय निधन के बाद HERC में बड़ा बदलाव, मुकेश गर्ग को मिली जिम्मेदारी

Yamunanagar News: नंद लाल शर्मा के असमय निधन के बाद HERC में बड़ा बदलाव, मुकेश गर्ग को मिली जिम्मेदारी

HERC के नए अंतरिम प्रमुख बने मुकेश गर्ग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: रघबीर सिंह, प्रताप नगर

Yamunanagar News: रघबीर सिंह, प्रताप नगर। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा के अचानक हुए निधन के बाद पैदा हुए प्रशासनिक खालीपन को भरते हुए आयोग ने अंतरिम व्यवस्था लागू कर दी है। आयोग के वरिष्ठतम सदस्य और प्रताप नगर (यमुनानगर) निवासी मुकेश गर्ग अब नए नियमित अध्यक्ष की विधिवत नियुक्ति होने तक आयोग के अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। इस संबंध में आयोग की ओर से विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह प्रशासनिक बदलाव हरियाणा विद्युत सुधार अधिनियम, 1997 की धारा 3(4) के अंतर्गत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है। गौरतलब है कि बीते 23 जुलाई को आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष नंद लाल शर्मा का अचानक निधन हो गया था, जिससे शीर्ष पद रिक्त हो गया था। बिजली क्षेत्र से जुड़े नीतिगत और प्रशासनिक कार्यों को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए आयोग के सदस्यों ने एक आवश्यक बैठक बुलाई।

विज्ञापन

वरिष्ठता के आधार पर सर्वसम्मति से हुआ चयन

आयोग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 92(2) के तहत बुलाई गई इस बैठक में मौजूद दोनों सदस्यों—मुकेश गर्ग और शिव कुमार ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नियमित अध्यक्ष के आने तक मुकेश गर्ग ही बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और अध्यक्ष के सभी दायित्वों को पूरा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कानूनी मामलों के लंबे अनुभव को देखते हुए मुकेश गर्ग ने 2 फरवरी 2024 को एचईआरसी के सदस्य (कानूनी पृष्ठभूमि) के रूप में कार्यभार संभाला था। वहीं, दूसरे सदस्य शिव कुमार ने 28 अगस्त 2025 को आयोग में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। वरिष्ठता क्रम में सबसे आगे होने के कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी स्वाभाविक रूप से मुकेश गर्ग के कंधों पर आई है।

इलाके में खुशी का माहौल, शुभचिंतकों ने दी बधाई

प्रताप नगर के मूल निवासी मुकेश गर्ग को प्रदेश स्तर पर मिली इस बड़ी जिम्मेदारी से क्षेत्रवासियों और उनके परिचितों में बेहद खुशी है। उनकी इस नियुक्ति पर विजय सिंगला, मुदित बंसल, गौरव गुप्ता, पवन गुप्ता, कलेसर के पूर्व सरपंच रविन्द्र कुमार, जयकरण, मुकेश दमोपुरा, ओंकार देवधर, मोहन खदरी और प्रदीप कलेसर समेत कई स्थानीय गणमान्य लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई है कि गर्ग के नेतृत्व में आयोग प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा क्षेत्र के हितों में बेहतरीन काम करेगा।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में दहेज और ‘बेटा न होने’ की बलि चढ़ी विवाहिता, 2 बेटियों की मां रजनी ने लगाया फंदा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।