Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: यमुनानगर में दहेज और ‘बेटा न होने’ की बलि चढ़ी विवाहिता, 2 बेटियों की मां रजनी ने लगाया फंदा

Yamunanagar News: यमुनानगर में दहेज और 'बेटा न होने' की बलि चढ़ी विवाहिता, 2 बेटियों की मां रजनी ने लगाया फंदा

यमुनानगर में दहेज और ‘बेटा न होने’ की बलि चढ़ी विवाहिता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के सबापुर गांव से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां महज चार साल पहले ब्याही गई 26 वर्षीया रजनी ने ससुराल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दो छोटी बेटियों की मां रजनी की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर बेटा न पैदा होने को लेकर ताने मारने और एक लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

23 अप्रैल 2022 को हुई थी शादी, दो बेटियों के जन्म के बाद बढ़ा क्लेश

विज्ञापन

अंम्बाला जिले के तंदवाल गांव निवासी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रजनी की शादी 23 अप्रैल 2022 को यमुनानगर के सबापुर निवासी रजत के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। रजत डीजे संचालन का काम करता है। शादी के बाद रजनी ने दो बेटियों को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही ससुराल वालों का रवैया पूरी तरह बदल गया। “वंश आगे बढ़ाने के लिए बेटा चाहिए”—यह कहकर रजनी को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

‘डीजे के सामान के लिए मायके से लाओ 1 लाख रुपये’

पिता जरनैल सिंह के मुताबिक, ससुराल वालों का लालच यहीं खत्म नहीं हुआ। पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और देवर लगातार रजनी पर मायके से पैसे और कीमती सामान लाने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से कई बार आर्थिक मदद भी की, लेकिन मांगें बढ़ती चली गईं। 22 जुलाई को रजनी ने रोते हुए पिता को फोन किया था और कहा था, “ससुराल वाले बहुत तंग कर रहे हैं, मेरी जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई है। ये लोग डीजे का नया सामान खरीदने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।”

रात को लगाया फंदा, सुबह मायके वालों को दी खबर

सोमवार सुबह रजनी के पति रजत ने फोन कर मायके पक्ष को सूचना दी कि रजनी ने रात के समय फंदा लगा लिया है। बदहवास हालत में जब मायके वाले सबापुर पहुंचे तो रजनी का शव कमरे में पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने 6 आरोपियों पर कसा शिकंजा

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पति रजत, ससुर गुरदयाल सिंह, सास कमलेश, जेठ विनोद, जेठानी सपना और देवर साहिल के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में बदमाशों का तांडव, नेल आर्टिस्ट को पीटा, बाइक में लगाई आग, चेन छीनकर फरार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।