Breaking News
Kerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौतGangster Himanshu Bhau: रोहतक के रिटोली में सन्नाटा, हिमांशु भाऊ के सूने मकान पर लटका ताला, ग्रामीण बोलने से कतराएKerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौतGangster Himanshu Bhau: रोहतक के रिटोली में सन्नाटा, हिमांशु भाऊ के सूने मकान पर लटका ताला, ग्रामीण बोलने से कतराए

Yamunanagar News: यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने एयरफोर्स अधिकारियों की कार को रौंदा, 3 गंभीर

Yamunanagar News: यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने एयरफोर्स अधिकारियों की कार को रौंदा, 3 गंभीर

यमुनानगर में तेज रफ्तार ट्रक ने एयरफोर्स अधिकारियों की कार को रौंदा, 3 गंभीर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कैल बाईपास के नजदीक हाईवे पर खड़ी भारतीय वायु सेना (IAF) के अधिकारियों की स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए सड़क की दूसरी तरफ जा पहुंची।

चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन की इस आधिकारिक गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। वे सभी चंडीगढ़ कमांड से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित सरसावा एयरफोर्स स्टेशन जा रहे थे। हादसे में कार सवार तीन वायु सेना अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारते ही आरोपी ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

जाम के चलते साइड में खड़ी थी गाड़ी, पीछे से आई काल बनी रफ्तार

गाड़ी चला रहे धीरेंद्र ने हादसे की आपबीती बताते हुए कहा कि वे सभी चंडीगढ़ से सरसावा ड्यूटी के सिलसिले में निकल रहे थे। यमुनानगर हाईवे पर कैल बाईपास के पास सड़क पर एक अन्य वाहन खराब होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। आगे रास्ता बंद देख उन्होंने अपनी स्विफ्ट कार को सड़क किनारे साइड में सुरक्षित खड़ा कर दिया था।

इसी दौरान पीछे से अत्यधिक तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बिना ब्रेक लगाए सीधे कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। धमाके जैसी आवाज के साथ कार हवा में उछलती हुई सीधे डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग और पास के पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी बचाव के लिए मौके पर दौड़े।

राहगीरों ने बचाई जान, पुलिस ने शुरू की फरार चालक की तलाश

हादसे की खबर मिलते ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार का पिछला हिस्सा काटकर फंसे हुए अधिकारियों को बाहर निकाला। बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए घायलों को निजी गाड़ियों की मदद से तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पाकर एयरफोर्स के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एसआई परमजोत सिंह ने बताया कि दुर्घटना में वायु सेना के तीन अधिकारियों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, 2 सितंबर से भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।