Breaking News
Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानNarnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जान

Yamunanagar News: यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दूसरा साथी गंभीर; भाई की आंखों के सामने घटी घटना

Yamunanagar News: यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दूसरा साथी गंभीर; भाई की आंखों के सामने घटी घटना

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दूसरा साथी गंभीर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के रादौर थाना क्षेत्र स्थित घिलौर माजरी गांव में गुरुवार रात एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो जिंदगियों को अपनी चपेट में ले लिया। गांव के पूर्व सरपंच धर्मपाल के ट्यूबवेल के पास हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय बाइक सवार राकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर बैठा अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक राकेश अपने घर का अकेला कमाने वाला सदस्य था और मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। इस अचानक हुई दुखांतिका के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

टहल रहे भाई की आंखों के सामने हुआ हादसा

विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे वह खाना खाने के बाद गांव से घिलौर जाने वाले मार्ग पर वॉक कर रहा था। उसी समय उसका भाई राकेश अपने ही गांव के अजय कुमार (पुत्र बबली) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घिलौर की तरफ जा रहा था।

जैसे ही उनकी बाइक पूर्व सरपंच धर्मपाल के ट्यूबवेल के समीप पहुंची, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक ट्रैक्टर को उनकी बाइक की तरफ मोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

रादौर से यमुनानगर और फिर कुरुक्षेत्र… जिंदगी की जंग हार गया राकेश

सुनील ने बताया कि हादसा होते ही वह बदहवास हालत में मौके की ओर भागा और राहगीरों तथा ट्रैक्टर चालक की मदद से घायलों को संभाला। सूचना मिलने पर पड़ोसी संजीव कुमार अपनी कार लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रादौर ले जाया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया। यमुनानगर पहुंचने पर राकेश की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज की उम्मीद में तुरंत कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुरुक्षेत्र अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया।

दो मासूम बेटों के सिर से उठा पिता का साया, आरोपी चालक पर केस दर्ज

इस दर्दनाक हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। मृतक राकेश के परिवार में उसकी पत्नी निशा देवी और दो मासूम बेटे—6 साल का शौर्य और 3 साल का मोक्ष हैं। पिता की असमय मौत से दोनों मासूमों के सिर से साया उठ गया है।

रादौर थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल से दुर्घटना में घायल मरीज की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी की। मृतक के भाई सुनील के बयानों के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरा एक साल का मासूम, डूबने से मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।