Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: यमुनानगर में बदमाशों का तांडव, नेल आर्टिस्ट को पीटा, बाइक में लगाई आग, चेन छीनकर फरार

Yamunanagar News: यमुनानगर में बदमाशों का तांडव, नेल आर्टिस्ट को पीटा, बाइक में लगाई आग, चेन छीनकर फरार

शांति कॉलोनी के पास खूनी वारदात, मामूली कहासुनी में युवक का सिर फोड़ा, फूंकी बाइक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर के शांति कॉलोनी इलाके में रविवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाया। दुकान बंद करके घर लौट रहे एक नेल आर्टिस्ट और उसके दोस्त को तीन बदमाशों ने पहले रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीटा और फिर दहशत फैलाने के लिए उनकी बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक के गले से चांदी की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए।

दुकान बंद कर घर लौटते वक्त हुआ विवाद

विज्ञापन

पीड़ित सूरज के भाई अर्जुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मॉडल टाउन में नेल आर्टिस्ट का काम करता है। रविवार रात करीब 12 बजे वह अपनी दुकान बढ़ाकर दोस्त के साथ दो अलग-अलग बाइकों पर घर लौट रहा था। रास्ते में शांति कॉलोनी के पास तीन युवक किसी के घर के बाहर गाली-गलौज कर पैदल ही आ रहे थे। इसी दौरान किसी छोटी सी बात को लेकर सूरज की उनसे कहासुनी हो गई।

डंडों से किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट

मामूली बात इतनी बढ़ गई कि तीनों युवकों ने सूरज और उसके दोस्त को बीच सड़क घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से दोनों पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में सूरज के सिर पर गहरी चोट आई है, जबकि उसके साथी की टांग पर डंडों से हमला किया गया। खून से लथपथ दोनों युवक अपनी जान बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा।

एक बाइक जलकर खाक, दूसरी को डंडों से तोड़ा

मारपीट से भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने दोनों बाइकों की टंकी से पेट्रोल निकालकर गाड़ियों पर छिड़क दिया। एक बाइक में देखते ही देखते भीषण आग लग गई और वह लोहे का ढांचा बन गई। वहीं दूसरी बाइक में आग न पकड़ने पर बदमाशों ने उसे डंडों से मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते-जाते आरोपी सूरज के गले में पहनी चांदी की चेन भी तोड़कर ले गए।

परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार स्थानीय लोगों से पता चला है कि हमलावर चिट्टा मंदिर इलाके के रहने वाले हो सकते हैं। सोमवार सुबह पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें–  कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।