Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: छछरौली में शिवाजी प्रेस क्लब का पहला रक्तदान शिविर हिट, 103 यूनिट रक्त एकत्र, पूर्व मंत्री कंवरपाल ने थपथपाई पीठ

Yamunanagar News: छछरौली में शिवाजी प्रेस क्लब का पहला रक्तदान शिविर हिट, 103 यूनिट रक्त एकत्र, पूर्व मंत्री कंवरपाल ने थपथपाई पीठ

छछरौली में शिवाजी प्रेस क्लब के पहले रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: रघबीर सिंह, प्रताप नगर

Yamunanagar News: पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शिवाजी प्रेस क्लब छछरौली ने एक मिसाल कायम की है। राजकीय महाविद्यालय छछरौली के सहयोग से आयोजित क्लब के पहले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में गजब का उत्साह देखने को मिला। युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के चलते शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, जबकि एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदाताओं को बैच लगाकर उनकी हौसला अफजाई की।

विज्ञापन

“रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं” — चौधरी कंवरपाल

मुख्य अतिथि चौधरी कंवरपाल ने शिवाजी प्रेस क्लब की पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आइना होने के साथ-साथ अब सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “रक्तदान महादान है, जो सीधे तौर पर किसी जरूरतमंद को जिंदगी का तोहफा देता है। हर स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर रक्तदान करने का संकल्प लेना चाहिए।”

वहीं, एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसी मुहिम समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती हैं। जगाधरी मार्केट कमेटी के अध्यक्ष विपुल गर्ग और छछरौली मार्केट कमेटी के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भी विचार व्यक्त करते हुए हर तीन माह में नियमित रक्तदान का आह्वान किया।

3 महीने बाद फिर लगेगा कैंप, ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगे स्वास्थ्य जांच शिविर

शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान ने आए हुए तमाम अतिथियों, कॉलेज प्रबंधन और रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि क्लब के गठन के बाद यह पहला प्रयास था और 103 यूनिट का आंकड़ा उम्मीदों से कहीं बेहतर रहा। रविंद्र चौहान ने घोषणा की कि क्लब ठीक तीन महीने बाद फिर से रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। इसके अलावा जल्द ही ग्रामीण इलाकों के लोगों को घर-घर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से निशुल्क मेडिकल जांच कैंप भी लगाए जाएंगे।

शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने में राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा के मार्गदर्शन में वाइस प्रिंसिपल अशोक बंसल, संजीव कुमार, परवीन कुमार, सतवीर सिंह और डॉ. इंदूवाला की सराहनीय भूमिका रही।

प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों ने खुद किया रक्तदान

इस शिविर की खास बात यह रही कि दूसरों को प्रेरित करने के साथ-साथ कई अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने खुद आगे बढ़कर रक्तदान किया। सिंचाई विभाग के एसडीओ सहदेव डागर, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पार्षद जयंत स्वामी, सरपंच पंकज बेगमपुर, कोच रमनजीत सिंह, राजन बल्लेवाला, गुलशन अरोड़ा और प्रेस क्लब यमुनानगर के प्रधान परभजीत सिंह लक्की ने स्वयं स्वैच्छिक रक्तदान कर अनूठी मिसाल पेश की।

कार्यक्रम के दौरान शिवाजी प्रेस क्लब के संरक्षक रघुवीर राणा, अली जान रौनक, प्रीति सैनी, सविता, रवि सिंगला, संजीव गुप्ता, सुखविंदर कश्यप, रामकिशन कश्यप, राजेंद्र कुमार और नितिन सिंगला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– : 818वें बादली बलिदान दिवस को लेकर नीलोखेड़ी में जनसंपर्क तेज, 2 अगस्त को छिछड़ाना मंडी में जुटेगा समाज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।