Breaking News
Kerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौतGangster Himanshu Bhau: रोहतक के रिटोली में सन्नाटा, हिमांशु भाऊ के सूने मकान पर लटका ताला, ग्रामीण बोलने से कतराएKerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौतGangster Himanshu Bhau: रोहतक के रिटोली में सन्नाटा, हिमांशु भाऊ के सूने मकान पर लटका ताला, ग्रामीण बोलने से कतराए

Yamunanagar News: यमुनानगर में गरमाई राजनीति, यूथ कांग्रेस आज करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, सांसद वरुण मुलाना होंगे शामिल

Yamunanagar News: यमुनानगर में गरमाई राजनीति, यूथ कांग्रेस आज करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, सांसद वरुण मुलाना होंगे शामिल

यमुनानगर में गरमाई राजनीति, यूथ कांग्रेस आज करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: संजीव चौहान (यमुनानगर)

Yamunanagar News: संजीव चौहान (यमुनानगर) हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और विपक्षी नेताओं पर हो रही कानूनी कार्रवाई को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। यमुनानगर पहुंचे हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कटारिया ने कहा कि भाजपा के 12 वर्षों के शासनकाल में युवाओं का भविष्य पूरी तरह अंधकारमय हो चुका है। देश का संविधान और आम नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार लगातार खतरे में पड़ रहे हैं।

उन्होंने ऐलान किया कि यूथ कांग्रेस आज यमुनानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में अंबाला के लोकसभा सांसद वरुण चौधरी (मुलाना) मुख्य रूप से शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

“छात्रों पर लाठियां भांज रही सरकार, गृह मंत्री दें इस्तीफा”

निजी व सरकारी संस्थानों में युवाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए निशित कटारिया ने कहा कि अपनी वाजिब मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे बेकसूर छात्रों और युवाओं पर पुलिसिया बल प्रयोग किया जा रहा है। जिन हाथों में किताबें और भविष्य के सपने होने चाहिए थे, उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस लंबे समय से छात्रों के उत्पीड़न के विरोध में और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रही है, लेकिन अहंकारी सरकार जनहित की मांगों को पूरी तरह अनसुना कर रही है।

राहुल गांधी पर एफआईआर और राज्य के मुद्दों पर साधा निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर कटारिया ने सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केवल हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान हुए मंच के तथाकथित ‘शुद्धिकरण’ और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सीधे सवाल पूछे थे। अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए सरकार ने सवाल का जवाब देने के बजाय उलटे राहुल गांधी पर ही मुकदमा दर्ज करवा दिया।

हरियाणा की कानून व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कें उधड़ी पड़ी हैं, शहरों में जगह-जगह गंदगी के अंबार हैं और युवाओं को नशे की गर्त में धकेला जा रहा है। सरकार जीडीपी के बड़े-बड़े आंकड़े दिखाकर अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि हकीकत यह है कि किसान, युवा और छोटे व्यापारी वर्ग की कमर टूट चुकी है। महंगाई की मार से आम नागरिक बदहाल है।

इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष साहुल, प्रबल जोशी, आकाश, विशाल, दीपक पंडित, प्रदीप कोहली, असगर अली, कुनाल, कमल विनायक, राजू सपरा, सुभाष और दिनेश डुमरा सहित भारी संख्या में कांग्रेस व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें–   राहुल गांधी पर एफआईआर से भड़की कांग्रेस, जगाधरी में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला रोष मार्च

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।