August 5, 2026

Narnaul News: CWG स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ बनीं ब्रांड एंबेसडर, 9 अगस्त को नारनौल आएंगे सीएम नायब सैनी

0
Narnaul News: CWG स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ बनीं ब्रांड एंबेसडर, 9 अगस्त को नारनौल आएंगे सीएम नायब सैनी

Narnaul News: हरियाणा सरकार द्वारा ‘नशा मुक्त हरियाणा’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आगामी 9 अगस्त को नारनौल शहर में एक विशाल राज्य स्तरीय हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय आयोजन को अब एक नई बुलंदी और पहचान मिलने जा रही है। हाल ही में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG) में गोला फेंक स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली महेंद्रगढ़ के छितरोली गांव की लाडली पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़ इस मैराथन की ब्रांड एंबेसडर होंगी। उन्होंने इस आयोजन से जुड़ने के लिए अपनी आधिकारिक सहमति दे दी है। इस बात की पुष्टि उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने की है।

इस मैराथन में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करेंगे। वहीं, मैराथन को संगीतमय और ऊर्जावान बनाने के लिए मशहूर हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया अपने गानों के जरिए युवाओं में नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का जोश भरेंगे।

‘सुबह 5:30 बजे पहुँचना अनिवार्य’, डीसी ने समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की

उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाने वाली शर्मिला धनखड़ की मौजूदगी से स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों और आम जनता को सुबह 5:30 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। सुरक्षा व्यवस्था और दौड़ के सुचारू संचालन को देखते हुए ठीक 5:30 बजे के बाद मैराथन मार्ग से जुड़े सभी फीडर रूट पूरी तरह से सील (बंद) कर दिए जाएंगे, इसलिए सभी नागरिक समय का विशेष ख्याल रखें।

नूनी शेखपुरा मोड़ से शुरू होगी दौड़, डीसी और एसपी ने लिया जायजा

मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को उपायुक्त अनुपमा अंजलि और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने अधिकारियों के साथ नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ का दौरा किया। अधिकारियों ने मौके पर ही वीआईपी मचान, सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य स्टेज और एथलीटों के शुरुआती पॉइंट का खाका तय किया।

उपायुक्त ने बताया कि मैराथन का नया स्टार्टिंग पॉइंट (शुरुआती बिंदु) अब नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ होगा। रूट की नई व्यवस्था के तहत:

5 किलोमीटर की दौड़: इसमें भाग लेने वाले धावक मिनी बाईपास से थोड़ा आगे सूरज स्कूल के पास स्थित कट से यू-टर्न (U-Turn) लेंगे।

10 किलोमीटर की दौड़: इस वर्ग के धावक टांटला चौक के नीचे से गुजरते हुए गांव लहरोदा स्थित मित्रपुरा चौक से वापस यू-टर्न लेकर लौटेंगे।

प्रशासन की ओर से पूरे रूट पर पेयजल, मेडिकल एड पोस्ट, एम्बुलेंस और पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि धावकों को दौड़ के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें–  महेंद्रगढ़ में यातायात नियमों पर पुलिस सख्त, बिना हेलमेट और कागजात के निकले तो जप्त होगी गाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed