August 6, 2026

Haryana News: हरियाणा में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन, अब आपके दरवाजे पर पहुंचेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब

0
Haryana News: हरियाणा में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन: अब आपके दरवाजे पर पहुंचेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब

हरियाणा में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन: अब आपके दरवाजे पर पहुंचेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब

Haryana News: हरियाणा में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब आम जनता को दूध, घी, मावा या अन्य खाद्य सामग्रियों की शुद्धता परखने के लिए लंबी कागजी कार्रवाई या लैब के चक्कर नहीं काटने होंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस योजना का सीधा उद्देश्य लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर नकेल कसना और राज्य में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

बाजारों, मेलों और स्कूलों में मौके पर ही होगी जांच

डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी कि विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब अब सीधे जनता के बीच पहुंचेंगी। ये मोबाइल वैन भीड़भाड़ वाले बाजारों, स्थानीय मेलों, स्कूलों, कॉलेजों और विशेष चेकिंग अभियानों के दौरान ऑन-द-स्पॉट खाद्य नमूनों (फूड सैंपल्स) की जांच करेंगी।

सबसे राहत की बात यह है कि आम नागरिक भी अपने घर या मोहल्ले के आसपास इन मोबाइल लैब की सेवाओं का उपयोग कर अपने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की शुद्धता की तुरंत पुष्टि कर सकेंगे।

त्योहारों पर कसता शिकंजा: घेवर और फिरनी के 122 सैंपल एकत्रित

आगामी तीज और रक्षाबंधन के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग (FSD) पहले से ही अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहारों में मिठाइयों की भारी मांग को देखते हुए राज्यभर में घेवर, फिरनी और मावे से बनी मिठाइयों की विशेष जांच का अभियान चलाया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 6 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से मिठाइयों और कच्चे माल के कुल 122 सैंपल एकत्र किए गए हैं।

18 नमूनों की जांच पूरी, 3 सैंपल मानकों पर उतरे फेल

खाद्य सुरक्षा लैब से मिली शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अब तक कुल 18 नमूनों की विस्तृत जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राहत की बात यह है कि इनमें से 15 सैंपल पूरी तरह से सुरक्षा मानकों के अनुरूप और खाने योग्य पाए गए हैं, जबकि 3 सैंपल घटिया और मिलावटी पाए जाने के कारण फेल हो चुके हैं।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे 104 नमूनों की जांच रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी और मानक पर खरे न उतरने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें–Narnaul Theft News: नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed