Breaking News
Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार

Yamunanagar News: कलेसर जंगल में खैर तस्करों का तांडव, वन विभाग की गाड़ी का रास्ता रोककर लकड़ी से भरी कार भगाई

Yamunanagar News: कलेसर जंगल में खैर तस्करों का तांडव, वन विभाग की गाड़ी का रास्ता रोककर लकड़ी से भरी कार भगाई

कलेसर जंगल में खैर तस्करों का तांडव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर के सुप्रसिद्ध कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य से सटे जंगलों में खैर की लकड़ी के तस्करों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। डाडापुर बीट के अंतर्गत आने वाले गांव चिक्कन के पास छह कीमती खैर के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। जब वन विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर तस्करों को दबोचने पहुंची, तो आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में सरकारी गाड़ी का रास्ता रोक दिया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी से भरी कार लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए।

मुरसलीन के घर छिपायी थी लकड़ी, स्विफ्ट कार में भरकर बाजार बेचने की थी तैयारी

विज्ञापन

वन्यजीव निरीक्षक राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते बुधवार को जंगल में पेड़ों की कटाई का पता चला था, जिसके बाद अज्ञात तस्करों के खिलाफ फॉरेस्ट ऑफेंस रिपोर्ट (FOR) दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। रविवार को वन विभाग को सटीक मुखबिरी मिली कि इस वारदात को गांव चिक्कन के ही रहने वाले असलम, मुरसलीन और जाकिर ने अंजाम दिया है। कटी हुई खैर की लकड़ी मुरसलीन के घर में छिपाई गई थी, जिसे सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार में लादकर बाजार में ठिकाने लगाने की योजना थी।

बाइक अड़ाकर रोका वन विभाग का रास्ता, कर्मचारियों को दी गांव में न घुसने की चेतावनी

सूचना मिलते ही वन्यजीव निरीक्षक अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी से मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी कर दी। जैसे ही लकड़ी से लदी स्विफ्ट कार आती दिखी, टीम ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। वन विभाग की टीम ने जब पीछा करना शुरू किया, तो आरोपी मुरसलीन अपनी मोटरसाइकिल लेकर सरकारी वाहन के आगे कूद पड़ा। उसने जानबूझकर बाइक अड़ाकर रास्ता बाधित कर दिया, जिससे तस्करों की कार निकल भागी। इस दौरान आरोपी ने वनकर्मियों के साथ जमकर गाली-गलौज की और गांव में कदम रखने पर जान से मारने की सीधी धमकी दी।

प्रतापनगर थाने में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इस घटना से वन विभाग के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने वन्यजीव निरीक्षक राजबीर की लिखित शिकायत पर तीनों नामजद आरोपियों—असलम, मुरसलीन और जाकिर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लकड़ी बरामद की जाएगी।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बेअदबी की वारदात, सीवरेज में मिले गुटका साहिब, सिख संगत में भारी आक्रोश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।