August 8, 2026

Nilokheri News: नीलोखेड़ी में बिजली कर्मचारियों का हल्ला बोल, एग्री डिस्कॉम और निजीकरण के खिलाफ तीसरे दिन भी गेट मीटिंग

0
Nilokheri News: नीलोखेड़ी में बिजली कर्मचारियों का हल्ला बोल, एग्री डिस्कॉम और निजीकरण के खिलाफ तीसरे दिन भी गेट मीटिंग

नीलोखेड़ी में बिजली कर्मचारियों का हल्ला बोल, एग्री डिस्कॉम और निजीकरण के खिलाफ तीसरे दिन भी गेट मीटिंग

Nilokheri News: नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला)। हरियाणा में बिजली विभाग के पुनर्गठन और एग्री डिस्कॉम की प्रस्तावित नीति को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शनिवार, 8 अगस्त 2026 को निगदु सबडिवीजन कार्यालय में लगातार तीसरे दिन कर्मचारियों ने सब यूनिट स्तर पर गेट मीटिंग कर अपनी हुंकार भरी। सबडिवीजन परिसर में जमा हुए सैकड़ों कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

एग्री डिस्कॉम के नाम पर निजीकरण का खेल बंद करे सरकार: यूनियन नेता

सब यूनिट प्रधान सतपाल की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन का संचालन कैशियर शेषनाथ यादव ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए सब यूनिट सचिव विजय मिगलानी और सीए बाल कृष्ण ने सरकार की नीतियों को कर्मचारी और जनविरोधी करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि एग्री डिस्कॉम के आवरण में सरकार दरअसल बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने का ढांचा तैयार कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जान जोखिम में डालकर काम करने वाले लाइनमैन और फील्ड स्टाफ को रिस्क अलाउंस न दिया जाना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।

जान जोखिम में डालकर दे रहे निर्बाध आपूर्ति, फिर भी उपेक्षा क्यों?

यूनियन प्रतिनिधियों ने दो टूक कहा कि भीषण गर्मी, बरसात और विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बिजली कर्मचारी 24 घंटे राज्य के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। इस दौरान कई कर्मचारी हादसों का शिकार होकर अपनी जान तक गंवा बैठते हैं, लेकिन सरकार उनके सुरक्षा भत्तों और लंबित जायज मांगों पर कुंडली मारकर बैठी है। कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि यदि लंबित समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

भारी संख्या में कर्मचारियों ने भरी हुंकार

इस विरोध प्रदर्शन में सब यूनिट उप प्रधान पवन कुमार (SA), सहसचिव कृष्ण लाल, संगठनकर्ता दीपक नागपाल, फोरमैन सतबीर, पवन कुमार, राजेश कुमार, वीरेंद्र राणा, विपिन, रवि, विजय शंकर, कुलदीप, मनजीत, अशोक, जसमेर, महेंद्र, संजीव, सोनू, रॉबिन, पवन कुमार (SSA), सुनील, अमर सिंह, मांगेराम, प्रमोद राणा और सुरेंद्र सहित भारी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में एग्री डिस्कॉम प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने और अपनी मांगों को पूरा करने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प जताया।

यह भी पढ़ें– टोहाना में चलती स्विफ्ट कार बनी आग का गोला, कूदकर बचाई दो युवकों ने जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed