Tabu SlumDog 33 Temple Road: ‘गौरी हेगड़े’ बनकर पर्दे पर लौट रही हैं तब्बू, ‘स्लमडॉग’ से सामने आया सुपर से ऊपर वाला लुक

गौरी हेगड़े' बनकर पर्दे पर लौट रही हैं तब्बू, 'स्लमडॉग' से सामने आया सुपर से ऊपर वाला लुक
Tabu SlumDog 33 Temple Road: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की आगामी फिल्म ‘स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड’ को लेकर सिनेप्रेमियों के बीच जबर्दस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इस मच-अवेटेड थ्रिलर ड्रामा में अब बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार तब्बू की धमाकेदार एंट्री ने फैंस की बेताबी को दोगुना कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म से तब्बू का पहला लुक जारी कर दिया है, जो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है।
View this post on Instagram
‘गौरी हेगड़े’ के रोल में दिखीं दमदार तब्बू, कल रिलीज होगा ग्लिम्प्स
दक्षिण भारत के दिग्गज निर्देशक पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तब्बू ‘गौरी हेगड़े’ नाम की एक बेहद तेज-तर्रार और कड़क पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। जारी हुए पोस्टर में तब्बू का इंटेंस और पावरफुल एटीट्यूड साफ झलक रहा है। फर्स्ट लुक शेयर करने के साथ ही प्रोडक्शन हाउस ने ऐलान किया है कि फिल्म की पहली झलक यानी आधिकारिक ‘ग्लिम्प्स’ कल सुबह 11 बजे दर्शकों के सामने लाया जाएगा। फिल्म में तब्बू और विजय सेतुपति के अलावा संयुक्ता और ब्रह्माजी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
‘भूत बंगला’ के बाद फिर बड़े पर्दे पर छाने को तैयार
तब्बू को हाल ही में अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने सिनेमाघरों में हाथों-हाथ लिया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 54 की उम्र में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी और करिश्माई पर्सनालिटी से यंग एक्टर्स को मात देने वाली तब्बू एक बार फिर अपने पावरफुल कैरेक्टर से बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें– 57 की उम्र में 18 किलो वजन घटाकर छाए रवि किशन, जानिए सांसद अभिनेता का ‘प्योर वेज’ डाइट प्लान
