Nia Sharma Trolled: फिर ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं निया शर्मा, अजीबो-गरीब बोल्ड लुक देख चकराया फैंस का सिर, ‘बिग बॉस 20’ को लेकर भी चर्चाएं तेज

फिर ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं निया शर्मा, अजीबो-गरीब बोल्ड लुक देख चकराया फैंस का सिर
Nia Sharma Trolled: छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री निया शर्मा अपनी अदाकारी से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज और अतरंगी फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। अपने लुक्स के साथ नए-नए प्रयोग करने के चक्कर में निया कई बार तारीफें बटोरती हैं, तो अक्सर नेटिजन्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब पैपराजी द्वारा शेयर किया गया उनका नया वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया और यूजर्स ने उनके ड्रेसिंग सेंस का जमकर मजाक उड़ाया।
लो-राइज जॉगर्स में फ्लॉन्ट किया अंडरगार्मेंट, भड़के यूजर्स
हाल ही में जब निया शर्मा मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुईं, तो उनका कैजुअल अवतार देख हर कोई हैरान रह गया। एक्ट्रेस व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ बेहद लो-राइज जॉगर्स पहने नजर आईं। इस पूरे आउटफिट में निया अपना अंडरगार्मेंट फ्लॉन्ट करती दिखीं, जो सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया। वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “यह फैशन हमें कभी समझ नहीं आता, आखिर दिखाना क्या चाहती हो?” वहीं दूसरे ने खिंचाई करते हुए लिखा, “पैंट थोड़ी ऊपर ही कर लो बहन, यह क्या सुपरमैन स्टाइल बना रखा है!”
View this post on Instagram
डेटिंग रूमर्स और ‘बिग बॉस 20’ की सुगबुगाहट
गौरतलब है कि निया शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में हैं। हाल ही में बिजनेसमैन सिकंदर सिंह के साथ उनके मालदीव वेकेशन की तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें उड़ी थीं। इसके अलावा टीवी रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आ चुकीं निया को लेकर अब ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, हर बार की तरह इस सीजन में भी मेकर्स की ओर से अप्रोच किए जाने की खबरों पर निया ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें– ‘लॉकअप 2’ फेम हर्षद चोपड़ा का बड़ा खुलासा, सृति झा मेरी बहुत अच्छी दोस्त, वो धोखेबाज नहीं थीं
