August 22, 2026

Thought of the day: कमियों से न हों हताश, खुद पर रखें भरोसा; बदल जाएगी जिंदगी की दिशा

0
Thought of the day: कमियों से न हों हताश, खुद पर रखें भरोसा; बदल जाएगी जिंदगी की दिशा

कमियों से न हों हताश, खुद पर रखें भरोसा; बदल जाएगी जिंदगी की दिशा

Thought of the day: इंसानी जिंदगी में समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कभी सफलता का उजाला होता है तो कभी निराशा और असफलताओं का दौर इंसान को चारों तरफ से घेर लेता है। ऐसे ही कठिन समय में एक छोटा सा सकारात्मक विचार किसी संजीवनी की तरह काम करता है। यह हमारी सोच को बदलकर निराशा के अंधेरे में उम्मीद की किरण जगाता है। जब हम समस्याओं के बजाय समाधान पर ध्यान केंद्रित करने लगते हैं, तो हमारा दृष्टिकोण अपने आप बदलने लगता है और मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी रास्ता निकल आता है।

आज का सुविचार: अपनी कमियों नहीं, खूबियों पर भरोसा रखें

यदि आप भी जीवन में लोगों की बातों से हताश हो चुके हैं या खुद को दूसरों से कमजोर समझ रहे हैं, तो यह विचार आपके लिए बेहद खास है:

“कमियां भले ही हजार हों तुम में, लेकिन खुद पर विश्वास रखो कि तुम सबसे बेहतर करने का हुनर रखते हो।”

यह सीधा सा संदेश हमें यह समझाता है कि दुनिया में कोई भी इंसान हर मामले में परफेक्ट नहीं होता। किसी में फैसला लेने की हिचकिचाहट होती है तो किसी में मंच पर बोलने का डर। लेकिन अपनी कमियों को स्वीकार करते हुए भी खुद की क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखना ही सच्चा आत्मविश्वास कहलाता है।

तुलना से बचें, अपनी राह खुद चुनें

अक्सर लोग अपनी तुलना दूसरों की प्रतिभा, साधनों या सफलता से करने लगते हैं और खुद को कम आंकने की भूल कर बैठते हैं। हालांकि इतिहास गवाह है कि सफलता हमेशा सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली व्यक्ति को ही नहीं मिलती, बल्कि उसे मिलती है जो बार-बार गिरने के बाद भी खुद पर से भरोसा नहीं खोता। जब आप अपनी तुलना दूसरों से करने के बजाय अपने बीते हुए कल से करते हैं, तो सही मायने में व्यक्तित्व का विकास शुरू होता है। आपकी पहचान आपकी कमियां नहीं, बल्कि उनसे लड़कर आगे बढ़ने का आपका जज्बा तय करता है।

यह भी पढ़ें– जो दूसरों को रोशनी देता है, उसका दीपक कभी नहीं बुझता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed