August 24, 2026

5 सितंबर तक उद्यमिता पखवाड़ा, जिले भर में आयोजित होंगे जागरूकता कैंप, भाषण व निबंध प्रतियोगिताएं

0

Narnaul News: हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से प्रदेश भर में महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनमें उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 अगस्त से 5 सितंबर तक 15 दिवसीय उद्यमिता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए महिला विकास निगम जिला प्रबंधक राज कुमार ने बताया कि इस 15 दिवसीय पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों, सरकारी योजनाओं तथा वित्तीय सहायता की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पखवाड़े के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उद्यमिता के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए पखवाड़े के दौरान भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता जैसी कई रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विशेष जागरूकता शिविर के दौरान सफल उद्यमियों से सीधा संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से युवा और महिलाएं सफल उद्यमियों के अनुभवों से प्रेरणा ले सकेंगे तथा निगम द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed