August 24, 2026

भाजपा केवल सत्ता का संगठन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और विचारधारा से खड़ा हुआ एक मजबूत परिवार है

0
Nnl 3

Narnaul News: भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता का संगठन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और विचारधारा से खड़ा हुआ एक मजबूत परिवार है। इसी संगठनात्मक शक्ति को और धार देने के उद्देश्य से 23 अगस्त को नांगल चौधरी में भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कर्मवीर यादव ने की।बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, शक्ति केंद्र वक्ता रमेश तंवर, मंडल प्रभारी देवीलाल, मंडल महामंत्री गगन दायमा, चौधरी सरजीत, रोहतास, सुरेश पांडे, राजेश अग्रवाल, बलबीर सैनी, पुष्कर सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।बैठक का संदेश साफ था,संगठन मजबूत होगा तो कार्यकर्ता मजबूत होगा और कार्यकर्ता मजबूत होगा तो भाजपा की जनसेवा की यात्रा और अधिक प्रभावी होगी। यही जमीनी कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत और हर चुनावी सफलता की नींव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed